सोनाक्षी सिन्हा पर लगे इस आरोप की जांच करेगी यूपी पुलिस, मुंबई ट्रांसफर नहीं होगा केस

Published : Jan 23, 2020, 02:28 PM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 02:57 PM IST
सोनाक्षी सिन्हा पर लगे इस आरोप की जांच करेगी यूपी पुलिस, मुंबई ट्रांसफर नहीं होगा केस

सार

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम में परफार्मेंस के लिए करार किया था। इसके लिए प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया। सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्त में 29.92 लाख रुपये का भुगतान लिया, लेकिन नहीं आई थीं।

मुरादाबाद (Uttar Pradesh)। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी मामला अब मुंबई पुलिस को ट्रांसफर नहीं होगा। इस मामले की विवेचना मुरादाबाद की ही पुलिस करेगी। एसएसपी ने मामला की जांच सीओ कटघर पूनम सिरोही को सौंपकर पूरे मुकदमे की पड़ताल करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विवेचक एसएसआई विजेंद्र सिंह ने इस विवेचना को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए हलफनामा दाखिल कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट के आदेश के साथ एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। मामला मुंबई ट्रांसफर होने पर जान को खतरा बताया था।
 

पैसा लेने के बाद भी नहीं आई थी दबंग गर्ल
कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी कार्यक्रम आयोजक प्रमोद शर्मा ने पिछले साल सितंबर में दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें टेलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम में परफार्मेंस के लिए करार किया था। इसके लिए प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया। सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्त में 29.92 लाख रुपये का भुगतान लिया। आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने तय तारीख की सुबह फोन कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्लेन का दूसरा टिकट कराया था। इसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं। 

दर्शकों ने की थी पिटाई
कार्यक्रम निरस्त होने पर दर्शकों ने आयोजक प्रमोद शर्मा की पिटाई कर दी। इस सब में प्रमोद शर्मा को करीब 90 लाख का नुकसान हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। उन्होंने 22 फरवरी को कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और टेलेंट फूलऑन व एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया। 

विवेचना के बहाने होटल आईं थी सोनाक्षी
कटघर थाने के तत्कालीन एसएसआइ अजयपाल सिंह ने मामले की विवेचना शुरू की थी। उन्होंने बयान के लिए सोनाक्षी को बुलाया तो किसी को भनक तक नहीं लगी। विवेचना के बहाने होटल आईं सोनाक्षी के साथ फोटो खिंचवाने के बच्चों को भी मिलवाने ले गए थे।  बाद में यह विवेचना एसएसआई विजेंद्र सिंह को मिली। उन्होंने इस विवेचना को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए हलफनामा दाखिल कर दिया था।

मुंबई केस ट्रांसफर करने पर है जान को खतरा
बाद में यह विवेचना एसएसआई विजेंद्र सिंह को मिली। उन्होंने इस विवेचना को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए हलफनामा दाखिल कर दिया। पीडि़त प्रमोद शर्मा ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। मामले में चार्जशीट दाखिल करने और विवेचना मुरादाबाद पुलिस से ही कराने की मांग की। मामला मुंबई ट्रांसफर होने पर जान को खतरा बताया है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए कानपुर रोडवेज की बड़ी तैयारी, इतनी स्पेशल बसों के साथ 24 घंटे मिलेगी सेवा
UP में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, योगी सरकार की पहल ने गांव की महिलाओं को भी बनाया आत्मनिर्भर