मुरादाबाद: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Published : Oct 09, 2022, 03:32 PM ISTUpdated : Oct 09, 2022, 03:34 PM IST
मुरादाबाद: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

सार

यूपी के मुरादाबाद में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी लोग छोटी-छोटी बातों पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। मामूली सी बात पर लोग पत्नी को तीन तलाक देते हुए रिश्ता खत्म कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद जिले से सामने आया है। शराब के पैसे ना देने पर एक युवक ने अपनी पत्नी से पहले तो मारपीट की भी उसके बाद तीन तलाक देते हुए उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

पीड़िता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत पक्ष सौंपा है। शाहिस्ता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।। पीड़िता ने शिकायत पत्र में लिखा कि वह मझोला थाना क्षेत्र के मुहल्ला आजाद नगर निवासी है। उसने बताया कि चार साल पहले यानि वर्ष 2018 में ऊधमसिंह नगर के कुंडा निवासी अताउल्ला से उसका निकाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। वह आए दिन उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता है। 

आरोपी पति नशे के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे
शाहिस्ता के अनुसार, पैसे न मिलने पर अताउल्ला उसके साथ मारपीट करता है। घटना वाले दिन भी आरोपित पति उससे नशे के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो उसके ससुर, जेठ और जिठानी ने पीड़िता के साथ मारपीट किया। वहीं आरोपी पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश के बाद मझोला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

मुरादाबाद में बेटे के अपहरण पर पिता ने चुकाए 35 हजार रुपए, घर जाने की जगह युवक पहुंच गया जेल, जानें पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल
UP Police Reform: CM योगी आदित्यनाथ ने दिखाई 50 QRT बाइक को हरी झंडी, बोले- 'सुरक्षा से ही विकास की शुरुआत'