रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने लखनऊ का नाम बदलने की उठी मांग, जानिए किसने दिया प्रस्ताव

नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह कार्यक्रम में देश की जानीमानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध कर दिया। इस तरह की मांग इससे पहले भी उठ चुकी है।

Pankaj Kumar | Published : May 14, 2022 1:50 PM IST

लखनऊ: सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से जिलों, शहरों, गलियों, चौराहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। वो तो ठीक है लेकिन सूबे की राजधानी लखनऊ के नाम को बदलने की भी मांग उठने लगी है। यो मांग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सामने रखी गई है।

नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह' कार्यक्रम में रक्षा मंत्री
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर पहले ही कार्यक्रम में बड़ा प्रस्ताव मिल गया। निराला नगर के एक होटल में 'नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह' कार्यक्रम में राजनाथ सिंह आज लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के प्रबुद्धजनों के साथ बैठे। वह उनके सवालों का जवाब दे रहे थे और लखनऊ के विकास पर चर्चा में काफी मशगूल भी थे।

Latest Videos

जानी मानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु ने उठाई मांग
यूपी का राजधानी लखनऊ का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर से ये टॉपिक छिड़ गया है। ये मुद्दा आज जानी मानी लेखिका ने 'नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह' कार्यक्रम में देश की जानीमानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार विद्या बिन्दु सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ का नाम बदलने का अनुरोध कर दिया। उनके इस अनुरोध पर राजनाथ सिंह कुछ चकित से हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में प्रबुद्धजनों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी क्रम में विद्या बिंदु सिंह ने उनके समक्ष प्रस्ताव रखा है कि अब लखनऊ का नाम लखनपुरी कर दें। उन्होंने आगे कहा कि विद्या बिंदु सिंह ने इस दौरान उनसे लोक विरासत को विषय के रूप में पढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया है।

राजनाथ सिंह के इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों कुलपति हुए शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ के इस कार्यक्रम में जाने माने  विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के कुलपति और प्राचार्य भी आए थे। इसी दौरान एक वक्ता ने रक्षा मंत्री से कहा कि आउटर रिंग रोड बनने में ज्यादा समय लग रहा है। रक्षा मंत्री ने इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे जितनी सख्ती से कहना था हमने कह दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे यह बताया गया कि परियोजना में जुड़े दो बड़े ठेकेदारों ने हाथ वापस खींच लिया जिससे दिक्कत आ रही है। लेकिन जितनी जल्दी हो सकेगा अपने इस ड्रीम प्रोजोक्ट के पूरा करने की कोशिश की जायेगी।

लखनऊ मेट्रो अब सिर्फ आपके सफर का ही नहीं खानपान का भी रखेगी ख्याल, समझिए पूरा मामला
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया