मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस में चल रहा 'टिकट वापसी अभियान'

Published : Jan 28, 2022, 01:02 PM ISTUpdated : Jan 28, 2022, 02:41 PM IST
मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस  पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस में चल रहा 'टिकट वापसी अभियान'

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी समय के साथ तेज होती जा रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट लौटाने पर तंज कसा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022  (Uttar Pradesh Election 2022 ) का गर्मा-गर्मी का वातावरण पूर राज्य में बाखूबी नजर आ रहा है। सभी पार्टी के राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे तो वहीं दूसरी ओर नेता अपने बयानों से एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi ) ने कांग्रेस (Congress) उम्मीदवारों के टिकट लौटाने पर तंज कसा है। उन्होंने  कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक नेता कहती हैं 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' और अपनी ही पार्टी की लड़कियों से, महिलाओं से भिड़ रही हैं। टिकट वापसी अभियान चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय की खिड़की पर टिकट लेने वालों से ज्यादा भीड़ टिकट वापस करने वालों की है। 

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर का दौरा किया था। वहां उन्होंने कहा था कि मोदी-योगी यूपी के एम-वाई फैक्टर हैं, जो राज्य और लोगों की सुरक्षा, समृद्धि, सुशासन की गारंटी है। इसी एम-वाई फैक्टर ने उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण के सियासी छल को समावेशी विकास के राष्ट्रवादी बल से ध्वस्त किया है, जिससे बी-थ्री ब्रदरहुड यानी बलवाई, बाहुबली और बेइमान परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश आज दंगे और दबंगों से मुक्त, सुरक्षा-सुशासन से युक्त है। कपट और भ्रष्टाचार की विरासत, दंगों और दबंगों की सियासत पर मोदी और योगी युग ने विराम लगा दिया है। 

आपको बता दे कि राज्य में कुल 7 चरणों में मतदान होना हैं। 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन