मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं दिख रहा कोई सुधार, मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किए गए शिफ्ट

Published : Oct 04, 2022, 06:18 PM IST
मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं दिख रहा कोई सुधार, मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किए गए शिफ्ट

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम मेदांता में जारी है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत कई अन्य पार्टी और परिवार के लोग वहां मौजूद हैं। 

लखनऊ: तबीयत बिगड़ने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में जारी है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। हालांकि उनकी सेहत में फिलहाल अभी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। उनके इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है और बेहतर इंतजाम किए गए हैं। 

बहू डिंपल ने भी जाकर जाना मुलायम सिंह यादव का हाल
मुलायम सिंह यादव की निगरानी 24 घंटे डॉक्टरों की टीम के द्वारा की जा रही है। मुलायम सिंह को चाहने वाले भी उनके लिए पूजन हवन और पाठ कर रहे हैं। नेताजी जल्द स्वस्थ्य हो जाए इसके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। वहीं इस बीच उनकी बहू डिंपल यादव भी हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। ज्ञात हो कि मुलायम सिंह की तबीयत काफी समय से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी एक तो कभी दो बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। हालांकि अगस्त के महीने के बाद से उनकी सेहत में लगातार गिरावट जारी है।

शिवपाल यादव और कई अन्य लोग भी अस्पताल में मौजूद
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी हुई समस्या है। इसके चलते वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। जिस दौरान वह लखनऊ में होते हैं तो किसी भी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में परामर्श लेते हैं। ज्ञात हो कि 15 जून को भी उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। उस समय रूटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज  कर दिया गया था। पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद वह कई तरह की अन्य समस्याओं से भी परेशान रहे और उसकी वजह से भी उनकी सेहत में गिरावट दिखी। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अखिलेश यादव वहीं मौजूद हैं। इस बीच शिवपाल यादव, प्रो रामगोपाल समेत पार्टी और परिवार के कई करीबी नेता भी वहां पर पहुंच रहे हैं। 

अमेठी से गुरुग्राम पहुंचा मुलायम सिंह यादव का दिव्यांग फैन, अखिलेश यादव ने खुद मुलाकात कर कही ये बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता