हॉस्पिटल ने बताया कितने बजे हुआ नेता जी का निधन...8वें हेल्थ बुलेटिन के बाद देशभर में फैली शोक की लहर

देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के चार बार सीएम रह चुके मुलायम सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav Death) हो गया है। गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि वेटरन पॉलिटिशयन मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे अंतिम सांस ली। 
 

Manoj Kumar | Published : Oct 10, 2022 6:36 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 12:09 PM IST

Mulayam Singh Yadav Death. देश के जाने-मान और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे और पिछले 15 दिनों से गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। गुरूग्राम के हॉस्पिटल ने स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें कहा है कि पुराने राजनेता मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली। इससे पहले मेदांता की ओर से दिग्गज राजनेता के स्वास्थ्य को लेकर कुल 8 बार हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। इन दिनों में मुलायम सिंह यादव के चाहने वालों के बीच दुआओं का दौर चलता रहा। 

8वें हेल्थ बुलेटिन में दी निधन की सूचना
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुलायम सिंह यादव की कुल 8 हेल्थ बुलेटिन जारी की गई। 8वें हेल्थ बुलेटिन में हॉस्पिटल ने उनके निधन की जानकारी दी। जबकि रविवार 7वें हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत नाजुक बताई गई था। 26 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक 4 हेल्थ बुलेटिन में मुलायम सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई गई थी। हालांकि बीते गुरूवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गए और परिवार के लोग भी हॉस्पिटल पहुंच गए। शुक्रवार को पांचवा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया जिसमें हालत नाजुक बताई गई। फिर शनिवार के बाद रविवार दोपहर को मुलायम सिंह यादव का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें उनकी हालत बेहद नाजुक बताई। वहीं सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 8.16 बजे उनके निधन की जानकारी दी गई। 

Latest Videos

 

कब कब पहुंचे मेदांता

26 सितंबर को हुए थे भर्ती
अचानक तबियत खराब होने की वजह से मुलायम सिंह यादव को बीते 26 सितंबर को गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें सीधे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया था। इसके बाद से ही वे लाइफ सेविंग दवाइयों के सहारे वेंटीलेटर पर थे। सोमवार को हॉस्पिटल ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि नेतीजी की मृत्यु सुबह 8.16 बजे हो गई है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से भी उनके बेटे अखिलेश यादव का बयान जारी किया गया। जिसमें अखिलेश ने लिखा कि हमारे पिताजी और सभी के नेताजी नहीं रहे। इसके बाद देश भर से श्रद्धांजलि देने का दौर चलने लगा।

यह भी पढ़ें

Breaking News: 82 की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने लिखा- मेरे आदरणीय पिता जी नहीं रहे
 

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर