नेताजी की हालत में नहीं दिख रहा सुधार, 5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव 2 सालों में कई बार गए अस्पताल

Published : Oct 05, 2022, 08:44 AM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 10:03 AM IST
नेताजी की हालत में नहीं दिख रहा सुधार, 5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव 2 सालों में कई बार गए अस्पताल

सार

मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार फिलहाल दिखाई नहीं पड़ रहा है। इस बीच मेदांता गुरुग्राम के डॉक्टरों की ओर से मंगलवार देर रात मीटिंग भी की गई। बताया गया कि अगले 24 घंटे काफी अहम रहने वाले हैं।

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार देर रात को भी उनकी सेहत को लेकर डॉक्टरों ने मीटिंग की। डॉक्टरों के अनुसार अगले 24 घंटे काफी ज्यादा अहम हैं। उन्हें बीते दिन सीसीयू से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था हालांकि देर रात उन्हें दोबारा सीसीयू में शिफ्ट किया गया। मंगलवार की दोपहर को मेदांता की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुलायम सिंह की हालत अभी भी क्रिटिकल है। वहीं इस बीच अखिलेश यादव समेत परिवार के कई लोग मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं और नेताजी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना में लगे हुए हैं। 

राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे एसपी सिंह बघेल 
सपा संरक्षक का इलाज डॉ. यतिन मेहता के द्वारा किया जा रहा है। इस बीच उनके भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। मंगलवार को सपा के दिग्गज नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम भी मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। नेताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद से ही लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर,  वाराणसी, सैफई समेत कई जिलों में उनके लिए पूजन और हवन का दौर भी जारी है। सपा कार्यकर्ता उनके लिए महा-मृत्युंजय जाप भी करवा रहे हैं। मंदिरों में हो रहे इन अनुष्ठानों के कई फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं। लगातार दुआ की जा रही है कि जल्द ही नेताजी स्वस्थ्य हो और घर वापस आएं। इस बीच अपने राजनीतिक गुरु से मुलाकात करने के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की और नेताजी की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। 

दो सालों से बीमार चल रहे मुलायम 
मुलायम सिंह यादव लगभग बीते दो सालों से ज्यादा बीमार चल रहे हैं। परेशानी बढ़ने के बाद कई बार इस बीच उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। इससे पहले भी कई बार वह मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाए गए। आइए एक नजर डालते है कि मुलायम कब-कब इस बीच अस्पताल में भर्ती हुए- 
26 सितंबर 2022- चेकअप के लिए मेदांता गुरुग्राम पहुंचे और तब से वह भर्ती हैं।
5 सितंबर 2022- मेदांता गुरुग्राम में हुए भर्ती, इलाज के बाद कर दिया गया डिस्चार्ज। 
13 अगस्त 2022- तबीयत बिगड़ने पर मेदांता में करवाया गया भर्ती।
24 जून 2022- रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे अस्पताल, तबीयत खराब होने के बाद 2 दिन तक रहे भर्ती।
15 जून 2022- गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य जांच के बाद किया गया डिस्चार्ज। 
1 जुलाई 2021- तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अक्टूबर 2020- कोरोना पॉजिटिव हो गए थे मुलायम सिंह यादव। 
अगस्त 2020- पेट दर्द के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में यूरिनल इंफेक्शन की बात आई सामने। 

इन 5 बीमारियों से जूझ रहे नेताजी 
मुलायम सिंह यादव इस समय किडनी इन्फेक्शन, यूरिन इन्फेक्शन, सांस लेने की दिक्कत, कम ऑक्सीजन लेवल और लो ब्लड प्रेशर की वजह से परेशान हैं। 

मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं दिख रहा कोई सुधार, मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किए गए शिफ्ट
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू