पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि

Published : Jul 10, 2022, 02:00 PM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 03:43 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि

सार

साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे पिपराघाट पर होगा। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा समेत कई अन्य लोगों ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की।  

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट पर हुआ। साधना गुप्ता का निधन शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को देर रात लखनऊ लाया गया और उनके अंतिम दर्शन के मुलायम सिंह यादव के आवास पर रखा गया था। साधना गुप्ता का शव पिपराघाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा वहां अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित पूरा समाजवादी परिवार मौजूद था। प्रतीक यादव ने यहां मां साधना गुप्ता को मुखाग्नि दी।  

सीएम योगी ने जाकर किए अंतिम दर्शन 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर साधना गुप्ता की पार्थिव देह का आंतिम दर्शन किया। इस बीच उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनको सांत्वना दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा- गरीबों की सेवा में तत्पर रहती थीं साधना
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि साधना गुप्ता हमेशा ही गरीबों की सेवा में तत्पर रहती थीं। उनका इस तरह से जाना अपूर्णीय क्षति है। 

देर रात से हैं शिवपाल, प्रो. रामगोपाल भी पहुंचे
साधना गुप्ता की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर शिवपाल यादव देर रात से ही मौजूद हैं। इसी के साथ अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और बेटे अर्जुन यादव भी वहां मौजूद है। शिवपाल यादव अपनी पत्नी के साथ देर रात ही वहां पहुंच गए थे। अपर्णा बिष्ट यादव साधना गुप्ता के पार्थिव देह के पास ही मौजूद हैं। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी रात तकरीबन दस बजे से मुलायम सिंह यादव के आवास पर हैं। 

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- साधना गुप्ता का निधन दुखद, मेरा लंबे समय से पारिवारिक रिश्ता 
साधना गुप्ता के पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची रीता बहुगुणा जोशी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का लंबा राजनैतिक जीवन है। उनके साथ पिता जी के समय से ही पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। नेता जी की पत्नी साधना गुप्ता का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही कामना की कि भगवान परिवार को दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करें।

'मां, तुम बहुत याद आओगी, तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी' पढ़िए अपर्णा यादव का साधना के लिए लिखा भावुक पत्र

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम