मुंबई हीरा चोरी मामले में बड़ौत के सर्राफा व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Published : May 01, 2022, 01:39 PM IST
मुंबई हीरा चोरी मामले में बड़ौत के सर्राफा व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

सार

मुंबई पुलिस ने बागपत के बड़ौत में दबिश देकर एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। मुंबई टीम को गाइड कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2019 में मुंबई में करोड़ों रुपए के हीरों की चोरी हुई थी, जिसमें जांच के दौरान हीरों के बड़ौत में बेचने की बात सामने आई। उसी आरोपी को लेकर आज पुलिस बड़ौत पहुंची दबिश देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

बागपत: उत्तर प्रदेश का जिला बागपत के बड़ौत का सर्राफा बाजार इस समय बड़े पैमाने पर लूट और चोरी के स्वर्णभूषण को खपाने का अड्डा बनता जा रहा है। कई बार लूट और चोरी के स्वर्णभूषण बड़ौत सर्राफा बाजार से बरामद भी हुए हैं। आरोपियों पर बागपत ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों की पुलिस ने शिकंजा भी कसा है। एक बार फिर से बड़ौत का सर्राफा बाजार इसी तरह के प्रकरण के चलते सुर्खियों में हैं। 

डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हीरों से है जुड़ा 
दरअसल, इस बार मामला डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हीरों से जुड़ा है। यह चोरी 2019 में महाराष्ट्र के मुम्बई में हुई थी। चोरी के इन हीरों की खपत और कहीं नहीं बल्कि जनपद बागपत के बड़ौत में हुई। मुंबई पुलिस इस मामले का खुलासा करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तार जोड़ते हुए बड़ौत आ पहुंची। पिछले 20 दिनों से मुंबई पुलिस बड़ौत में डेरा जमाए हुए थी। मुंबई पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी को धर दबोचा। 

तीन सर्राफा व्यापारी पूरे प्रकरण में हैं शामिल
मुंबई पुलिस की इस रेड से पूरे जनपद के सर्राफाओं में हड़कम्प मच गया। मुंबई पुलिस अपने साथ बिहार के एक अन्य आरोपी सर्राफा व्यापारी रविन्द्र को भी साथ लिए हुए थी। मुंबई के असिस्टेंट कमिश्नर रूपमते के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी इस मिशन में शामिल थे। बड़ौत के तीन सर्राफा व्यापारी इस पूरे प्रकरण में शामिल बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस व्यापारी को गिरफ्तार कर मुंबई लेकर रवाना हो गई है। बड़ौत से एक आरोपी व्यापारी को हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य सर्राफा व्यापारी फरार बताए गए है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप दिखा है। पुलिस इस मामले को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।

सीएम योगी का बिजली बिल को लेकर कड़ा रुख, अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

बिजली के संकट से मिलेगा छुटकारा, योगी सरकार उठाने जा रही है ये बड़ा कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका