BJP के बूथ अध्यक्ष और उसके साथी की गोलीमार कर हत्या, मर्डर केस में दोनों को मिली थी जमानत

पी के कानपुर में बुधवार को बाईक सवार बदमाशों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसके साथी की गोली मारकर हत्याकर दी।

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2019 10:17 AM IST

कानपुर. यूपी के कानपुर में बुधवार को बाईक सवार बदमाशों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसके साथी की गोली मारकर हत्याकर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह अपने साथी बच्चा सिंह के साथ बाईक से तारीख पर कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने डंडों से कपूर और बच्चा पर हमला कर दिया। दोनों नहर के किनारे झाड़ियो में गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, कपूर और बच्चा पर साल 2011 में हुई विजय सिंह की हत्या का आरोप था। दोनों जमानत पर चल रहे थे। 

Latest Videos

गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी अंनत देव के मुताबिक, घाटमपुर के गिरसी गांव के नहर पटरी पर दो शव मिले थे। बच्चा और कपूर दोनो रहा गांव के रहने वाले थे। पहले सूचना एक्सिडेंट की आ रही थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गन शॉट का मामला प्रकाश में आया। परिजनों से बातचीत की जा रही है कि मृतकों के विरोधी कौन थे। संदिग्ध चार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?