लड़की के मुंह में डाला ये औजार, फिर दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम, घर में घुसते ही चीख पड़े मां-बाप

Published : Mar 23, 2020, 08:46 AM ISTUpdated : Mar 23, 2020, 09:05 AM IST
लड़की के मुंह में डाला ये औजार, फिर दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम, घर में घुसते ही चीख पड़े मां-बाप

सार

सूचना पर एसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। एसपी श्‍लोक कुमार ने बताया कि एक 12 वर्षीया बालिका की हत्या मिली थी, जिसके बाद थाने की टीम पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम सीन को देखकर लगता है कि एक ही शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

हमीरपुर (Uttar Pradesh) । घर में अकेली 12 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारे ने वजनी वस्तु का सहारा लिया था। दरिंदे ने किशोरी के सिर और चेहरे पर कई वार किया था। इतना ही नहीं उसके मुंह में रिंच (नट बोल्ट खोलने वाला औजार) डाल दिया था। वहीं, खेत से लौटे परिवार के लोग बेटी के निर्वस्‍त्र अवस्था में शव मिलने पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। क्राइम सीन से भी परिजनों आशंकाओं को बल मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना चिकासी थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला

किशोरी घर पर अकेली थी। माता-पिता व बहन खेतों पर फसल की कटाई करने गए थे। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर में किशोरी का शव नग्न अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि किसी वजनी चीज से सिर व चेहरे पर प्रहार कर किशोरी की जान ली गई है। उसके मुंह में लोहे का रिंच भी ठूंसा गया था। परिवार के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
 
क्राइम सीन से ये बातें आईं सामने

सूचना पर एसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। एसपी श्‍लोक कुमार ने बताया कि एक 12 वर्षीया बालिका की हत्या मिली थी, जिसके बाद थाने की टीम पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम सीन को देखकर लगता है कि एक ही शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगलेगा आसमान! प्रयागराज में हीटवेव, आगरा-लखनऊ में भी खतरनाक गर्मी
UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित