फिल्मी अंदाज में दिल्ली के वांटेड का मर्डर, फोरेंसिक जांच में बदल रही क्राइमसीन

यह वारदात मेरठ के कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर हुई। पुलिस मुताबिक मरने और मारने वाले दोनों बदमाश दिल्ली के वांटेड हैं। दोनों ने मिलकर 2014 में दिल्ली से आठ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Ankur Shukla | Published : Jan 31, 2020 2:45 PM IST / Updated: Feb 01 2020, 08:19 AM IST

मेरठ (Uttar Pradesh)।  दिल्ली के वांटेड हनी की कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर इको स्पोर्ट्स कार में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके चाचा तिलकराज को भी तीन गोली लगी है। इस हत्या का आरोप दिल्ली के कुख्यात शक्ति नायडू और पावली खुर्द के प्रधान ऋतुराज पर लगा है। वहीं, फोरेंसिक जांच क्राइमसीन बदल रही है, जिसके मुताबिक जांच में चाचा-भतीजे पर ही एक-दूसरे को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आरोप के आधार पर पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया। पुलिस मुताबिक 2014 में दिल्ली में हनी और शक्ति नायडू के साथ मिलकर आठ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।

फोरेंसिक जांच में ये बन रही क्राइम सीन
इको स्पोर्ट्स हनी चला रहा था। उसके बराबर की साइड में तिलकराज बैठा था। पीछे की सीट पर शक्ति नायडू बैठा था, जबकि दूसरी कार में ऋतुराज, रवि और भूरा थे। इको स्पोर्ट्स में जिस तरह से हनी का शव पड़ा मिला। उससे फोरेंसिक टीम की जांच बता रही है कि गोली तिलकराज और हनी ने एक दूसरे पर चलाई है, पर मौके से एक ही पिस्टल मिला है। इसलिए शक्ति नायडू और ऋतुराज पर ही शक जताया जा रहा है। जिसके आधार पर ऋतुराज को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Latest Videos

इसलिए दिल्ली से हनी को लाया था शक्ति 
दिल्ली का कुख्यात शिव शक्ति नायडू अपने साथ छतरपुरा के तिलक राज और उसके भतीजे हनी को लेकर मेरठ आया था। शक्ति नायडू इको स्पोर्ट्स से पल्लवपुरम में अपने दोस्त पावली खुर्द के प्रधान ऋतुराज के फ्लैट पर पहुंचा। बताया जाता है कि ऋतुराज के किसी करीबी का सिपाही की पत्‍नी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, समझौता के लिए शक्ति को बुलाया गया था।

सिपाही की पत्नी को मारना चाहता था मृतक
गोली लगने घायल चाचा तिलकराज के मुताबिक, शक्ति नायडू ने उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी थी, बल्कि मेरठ आकर बताया कि सिपाही की पत्नी को रास्ते से हटाना है। इसी बात पर तिलकराज और शक्ति नायडू में विवाद हो गया। विवाद के बाद क्रेटा में सवार होकर ऋतुराज, उसका साथी रवि व भूरा, जबकि इको स्पोर्ट्स कार में शक्ति नायडू, तिलकराज और हनी चले गए।

चाचा को लगी है तीन गोली
कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर फिर तिलकराज और शक्ति नायडू में कहासुनी हो गई। आरोप है कि शक्ति नायडू ने चाचा भतीजे पर फायरिंग कर दी। हनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा तिलकराज को तीन गोली लगी है। कैलाशी अस्पताल में तिलकराज को उपचार दिलाया जा रहा है। क्रेटा में सवार होकर शक्ति नायडू, ऋतुराज, रवि और भूरा मौके से फरार हो गए।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev