दिवाली की छुट्टी पर घर आए लड़के को तब तक पीटते रहे लोग जब तक मर नहीं गया, वीडियो देखने पर हुआ विवाद

Published : Oct 28, 2019, 11:51 AM ISTUpdated : Oct 28, 2019, 12:18 PM IST
दिवाली की छुट्टी पर घर आए लड़के को तब तक पीटते रहे लोग जब तक मर नहीं गया, वीडियो देखने पर हुआ विवाद

सार

शाहिद मुम्‍बई में मोटर बाइंडिंग का काम करता था और दीपावली पर छुट्टी में घर आया था। दिवाली की शाम मोबाइल पर वीडियो देखने को लेकर कुछ दंबग लड़कों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया था।

मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र में कथित रूप से मोबाइल फोन देखने के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी गयी। लड़का दीपावली पर छुट्टी में घर आया था। रविवार को दिवाली की शाम मोबाइल पर वीडियो देखने को लेकर कुछ दंबग लड़कों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया था।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अदरी बड़ी कमरिया में शाहिद (20) नामक युवक को शनिवार रात कुछ दबंगों ने पीट-पीट कर गम्‍भीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने रो-रोकर सुनाई पूरी कहानी- 

शाहिद के पिता नसीम अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही दो बच्चों ने उसे बताया था कि मोबाइल फोन पर कुछ देखने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने शाहिद को बुरी तरह मारा-पीटा है। शाहिद मुम्‍बई में मोटर बाइंडिंग का काम करता था और दीपावली पर छुट्टी में घर आया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी-नगर राजकुमार ने बताया कि मार-पीट में युवक की मौत हुई है। इस सिलसिले में पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका