CAA विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं से पुलिस ने छीना कंबल और खाना, अलीगढ़ में 60 के खिलाफ केस दर्ज

Published : Jan 19, 2020, 10:49 AM ISTUpdated : Jan 19, 2020, 02:40 PM IST
CAA विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं से पुलिस ने छीना कंबल और खाना, अलीगढ़ में 60 के खिलाफ केस दर्ज

सार

यूपी की राजधनी लखनऊ में नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाओं से पुलिस ने खाने पीने के सामान के साथ कंबल छीन कर जब्त कर लिया गया। वहीं, महिलाओं का प्रदर्शन में साथ देने आए पुरुषों को धरना स्थल से हटा दिया गया।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधनी लखनऊ में नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाओं से पुलिस ने खाने पीने के सामान के साथ कंबल छीन कर जब्त कर लिया गया। वहीं, महिलाओं का प्रदर्शन में साथ देने आए पुरुषों को धरना स्थल से हटा दिया गया। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों के उग्र होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकों लेकर प्रदर्शनस्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कंबल पानी टेंट सब अपने साथ लाग थे प्रदर्शनकारी
दिल्ली के शाहीन बाग, प्रयागराज के मंसूर अली पार्क की तरह लखनऊ में घंटाघर पर मुस्लिम महिलाएं सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे महिलाएं कैंडल जलाकर सीएए और एनआरसी के विरोध की तख्तियां लेकर बैठी हैं। उनकी मांग है कि जब त​क उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक वो पीछे नहीं हटेंगी। गौर करने वाली बात ये है कि महिलाओं के साथ छोटे छोटे बच्चे और बच्चियां भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ खाना, कंबल, पानी, टेंट सब साथ लेकर आए थे। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की हटने की अपील
इस दौरान शनिवार रात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील की। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस एक्शन में आ गई और प्रदर्शनकारियों के सामान जब्त होने लगे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके सामान जब्त कर लिए। टेंट-खाने का सामान सब ले लिया। पुलिस आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रही है। 

अलीगढ़ में 60 महिलाओं पर केस दर्ज, 2 को भेजा जेल
वहीं, अलीगढ़ में एएमयू के आसपास क्षेत्र में महिलाओं द्वारा धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने 60-70 महिलाओं पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। सिविल लाइंस के सीओ अनिल सामनिया ने बताया, जिले में धारा 144 प्रभावी है। बावजूद इसके शनिवार रात कुछ महिलाओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आसपास प्रदर्शन करने की कोशिश की। जिसको प्रशासन ने विफल कर दिया था। 

पुलिस ने दी ये सफाई
कंबल जब्त करने के मामले में यूपी पुलिस ने ट्वीट कर कहा, घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग वहां पर रस्सी और डंडे से घेरा बनाकर शीट लगा रहे थे, जिसे लगाने से मना किया गया। कुछ संगठनों के लोग पार्क में कंबल बांट कर रहे थे। आस-पास के लोग कंबल लेने आ रहे थे, जो धरने में शामिल नहीं थे। पुलिस ने कंबल और उन संगठन के लोगों को हटाया और कंबलों को विधिक तरीके से कब्जे में लिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ: भारत-साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने से BCCI पर उठे सवाल, ठंड में क्यों चुना कोहरे वाला वेन्यू
काशी की कालीन की अमेरिका में डिमांड, जानिए कैसे होता है बनारस में कारपेट का कारोबार