4 दिन से CAA के विरोध में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाएं, 200 के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के प्रयागराज में बीते 4 दिनों से नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। धारा-144 के उल्लंघन में 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 16, 2020 6:28 AM IST

प्रयागराज (Uttar Pradesh). यूपी के प्रयागराज में बीते 4 दिनों से नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। धारा-144 के उल्लंघन में 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें, 13 जनवरी से प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में हजारों की संख्या में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ बच्चे और पुरुष भी शामिल हैं। महिलाओं का यह विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की तर्ज पर हो रहा है। शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ करीब एक महीने से प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं।

धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
केस दर्ज होने के बावजूद महिलाएं धरना से हटने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है, बीजेपी सरकार द्वारा भारत की जनता पर थोपा गया यह कानून किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार इसे वापस ले। वहीं, वहीं, प्रयागराज के एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, प्रदर्शनकारियों से अपील की जा रही है कि वह धरना खत्म करें। फिलहाल, एहतियातन पार्क में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। कोशिश की जा रही है कि महिलाएं धरना खत्म कर घर को लौट जाएं। 

Latest Videos

सपा नेता ने महिलाओं से मिल दिया समर्थन
एक ओर जहां पुलिस प्रशासन धरना खत्म करवाने के पीछे मशक्कत कर रहा है। वहीं, बुधवार को सपा के पूर्व सांसद और राज्यसभा सदस्य रेवती रमण प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात करते हुए रेवती रमण ने कहा, हम इस देश के नागरिक हैं। सपा आप लोगों के साथ हैं। सीएए और एनआरसी जैसे काले कानून को सरकार को वापस लेना पड़ेगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?