एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं लखनऊ, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने किया स्वागत 

एनडीएम की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत सीएम और अन्य नेताओं के द्वारा किया गया। इसके बाद वह लोकभवन पहुंची जहां उन्होंने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 2:45 PM IST

लखनऊ: राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे पर लखनऊ पहुंची। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और सहयोगी दल के नेता मौजूद रहे। एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यहां भाजपा के सांसद औऱ विधायकों के साथ में बैठक कर जीत के लिए समर्थन की अपील की। 

बसपा कर चुकी है द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान 
द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ आगमन से पहले विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी गुरुवार को यूपी की राजधानी पहुंचकर समर्थन की अपील की थी। वह समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे जहां पर तमाम नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की थी। आपको बता दें कि बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए आदिवासी कार्ड खेलकर सभी को बैकफुट पर कर दिया है। आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू ने सभी राज्यों ने विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी की है। उनके उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थन का ऐलान कर दिया था। मायावती ने कहा था कि हमने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है। यह फैसला बीजेपी या एनडीए के पक्ष में या विरोध में बिल्कुल भी नहीं है। पार्टी की ओऱ से यह फैसला अपने आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

Latest Videos

लोकभवन से सीएम आवास जाएंगे मुर्मू 
द्रौपदी मुर्मू जब शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह वीवीआइपी नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पहुंची। उनके साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। यहां तकरीबन आधे घंटे तक रुकने के बाद वह लोकभवन पहुंची। यहां बैठक और समर्थन की अपील के बाद मुर्मू सीएम आवास जाएंगी। यहां रात्रिभोज और कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात का कार्यक्रम भी होगा। 

अयोध्या: दूसरे धमाके के बाद दहल उठा पूरा क्षेत्र, देखते ही देखते जमींदोज हुआ मकान

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?