गैस सिलेंडर रिफिल कराने जा रही किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप, पिता ने बिलखते बयां की हैवानियत की पूरी कहानी

Published : May 26, 2021, 10:58 AM ISTUpdated : May 26, 2021, 11:01 AM IST
गैस सिलेंडर रिफिल कराने जा रही किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप, पिता ने बिलखते बयां की हैवानियत की पूरी कहानी

सार

पिता का आरोप है कि पुलिस ने जांच का हवाला देकर पहले पीड़ित परिवार को टरका दिया, लेकिन मामला उच्च अफसरों तक पहुंचने और बच्ची की हालत देखने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर (Uttar Pradesh) । गैस सिलेंडर भराने जा रही पांचवीं की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया। आरोप है किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस के दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर वहां से भाग निकला। वहीं, बिधनू थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला
बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर छोटा वाला गैस सिलेंडर रिफिल कराने जा रही थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला विक्की सिंह उसे झाड़ियों में खींच ले गया। मुंह मे कपड़ा ठूंस के दुष्कर्म किया। 

बच्ची की हालत देख एक्शन में आई पुलिस
किसी तरह घर पहुंची तो परिजन बेटी को इस हालत में देखकर दंग रह गए। किशोरी के पिता ने क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में बच्ची को भर्ती कराया और बिधनू पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता का आरोप है कि पुलिस ने जांच का हवाला देकर पहले पीड़ित परिवार को टरका दिया, लेकिन मामला उच्च अफसरों तक पहुंचने और बच्ची की हालत देखने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
3 दुल्हन, 1 दूल्हा... अमरोहा में तीन बहनों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-मर जाएंगे..लेकिन साथ रहेंगे