ससुराल वालों को बेहोश कर, जेवरात लेकर चंपत हुई नई नवेली दुल्हन

नयी नवेली दुल्हन ने की अपने ही ससुराल में चोरी। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सबको पिलाया। लोगों के बेहोश होते ही जेवर लेकर चम्पत हो गयी। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2019 12:29 PM IST / Updated: Jul 26 2019, 06:58 PM IST

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में नई नवेली दुल्हन का एक चौंका देने वाला कांड सामने आया है। तीन दिन पहले विदा होकर आई नई दुल्हन ने चाये में नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का जेवर लेकर फरार हो गई। परिवार के 16 लोग बेहोश हो गए। जब सबको होश आया तब तक दुल्हन और उसका भाई फरार हो चुके थे। सबको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दुल्हन और उसके भाई की तलाश शुरू कर दी है।

भाई-बहन ने मिलकर लूटा

घटना धनेला गांव की है। यहां  रहने वाले 20 वर्षीय कन्हैयालाल ने तीन दिन पहले गोरखपुर में एक लड़की से शादी की थी। कन्हैयालाल अपनी नई दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया था। उसने शादी के बदले चालिस हजार रूपए दुल्हन के परिवार को भी दिए थे। शादी के दो-तीन दिन तक माहौल काफी खुशनुमा बना रहा। दो दिन बाद ही दुल्हन का भाई भी अपनी बहन के घर पहुंच गया। पीड़ित पति के मुताबिक दुल्हन का भाई सब रिश्तेदारों में काफी घुल मिल गया। रात में सबने खाना खाया और उसके बाद दुल्हन ने परिवार के सभी लोगों के लिए चाये बनाई। सबने चाये पी और उसके बाद एक-एक करके सभी बेहोश होते चले गए। जब होश आया तो पता चला कि दुल्हन और उसका भाई गायब थे। कमरे में रखे जेवर भी गायब थे। आसपास के लोगों की मदद से सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Share this article
click me!