मुलायम सिंह यादव के पास से खाली हाथ नहीं जाता था कोई शख्स, अदम गोंडवी के लिए एक फोन पर मुहैया करवाया था बेड

Published : Oct 10, 2022, 11:50 AM IST
मुलायम सिंह यादव के पास से खाली हाथ नहीं जाता था कोई शख्स, अदम गोंडवी के लिए एक फोन पर मुहैया करवाया था बेड

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को व्यवहारिक तौर पर भी लोग खूब पसंद करते थे। जानकार बताते हैं कि उनके दरवाजे से कभी कोई खाली हाथ नहीं जाता था। नेताजी को सामने वाले की जरूरत का एहसास होते ही वह उसकी सहायता करते थे। 

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से गुरुग्राम मेदांता में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन की कई ऐसी उपलब्धियां है जिसके चलते उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। हालांकि व्यवहारिक तौर पर भी जो नेताजी से मिला वह उनका फैन हो जाता है। नेताजी को जानने वाले लोग बताते हैं कि कोई उनके पास से कभी मायूस वापस नहीं जाता था। एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

कवि अदम गोंडवी की तुरंत की थी मदद 
मशहूर हास्य कवि अदम गोंडवी जब बीमार पड़े तो उन्हें जरूरी इलाज नहीं मुहैया हो सका। गोंडवी के पुत्र लगातार नेताओं के चक्कर काटते रहे। यह प्रयास होता रहा कि कोई पिताजी के लिए सिफारिश कर दे तो उन्हें अच्छा इलाज मुहैया हो सके। हालांकि कहीं भी बात नहीं बनी। लखनऊ के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में उन्हें जगह नहीं दी जा सकी। इसके बाद जैसे ही यह जानकारी मुलायम सिंह यादव को हुई तो उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात कर तुरंत ही गोंडवी को भर्ती करवाया। हालांकि बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

दूधिए को देख रुकवाई गाड़ी, दिए पैसे
मुलायम सिंह यादव के साथ रहने वाले पार्टी के लो बताते हैं कि नेताजी की कोठी और पार्टी कार्यालय पर बहुत से लोग ऐसे भी आते थे जिनके पास सर्दियों में गर्म कपड़े नहीं होते थे, जूते नहीं होते थे या फिर वो बीमार होते थे। नेताजी इन समस्याओं का हल तुरंत ही करवाते थे। एक बार ऐसे ही नेताजी एयरपोर्ट जा रहे थे। कृष्णानगर के पास यातायात व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने दूधिए को रोक दिया। उसकी साइकिल गिरी और दूध बिखर गया। यह देखकर मुलायम सिंह यादव ने तुरंत ही गाड़ी रुकवाई और उसे पास में बुलाकर नुकसान के बारे में पूछा। इसके बाद तत्काल ही उसे दो हजार रुपए देकर वह आगे के लिए रवाना हुए। वह किसी को भी दुखी नहीं देख सकते थे। 

बचपन से राजनीति में आने तक का सफर, इस फिल्म के जरिए जानिए मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से जुड़ा हर पहलू

नेताजी की हालत में नहीं दिख रहा सुधार, 5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव 2 सालों में कई बार गए अस्पताल

कभी जन्मदिन पर करते थे रक्तदान, अब किडनी दान देकर बचाना चाहते हैं मुलायम सिंह यादव की जान

इस तरह से साधना गुप्ता के करीब आए थे मुलायम सिंह यादव, काफी चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

अब तक ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर, जानिए 55 सालों में क्या पाया और क्या खोया

चुनाव में संसाधनों की कमी से हुई सपा की हार, मुलायम सिंह यादव ने इस प्लान के सहारे पार्टी को दी थी नई संजीवनी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर