
नोएडाः गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार, मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है, जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है। पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि, श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था। स्थानीय ग्रैंड ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाला, भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं का करीबी श्रीकांत त्यागी कई दिन से फरार चल रहा था।
नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंग्स्टर के तहत 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। नोएडा पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश भी कर रही थी। प्रशासन ने सोमवार को उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ भी दिया था। इतना ही नहीं, जीएसटी की टीम ने भंगेल में उसकी दुकानों पर छापेमारी भी की थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।