नोएडा: दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पुलिस ने सिपाही सहित कई लोगों को किया गिरफ्तार

Published : Aug 06, 2022, 02:19 PM IST
नोएडा: दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पुलिस ने सिपाही सहित कई लोगों को किया गिरफ्तार

सार

यूपी के नोएडा में आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसमें वह पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए थे। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा में बीते मंगलवार 2 अगस्त को एक युवती का बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने एक सिपाही सहित दो लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूरा मामला शहर के सेक्टर-70 का है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सेक्टर-70 स्थित एक होटल के एक कमरे में 26 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिला था। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने नोएडा में तैनात पुलिसकर्मी आकाश व युवती के सहकर्मी अर्जुल दुग्गल सहित पांच लोगों के खिलाफ बालात्कार और हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। युवती एक आईटी कंपनी में कार्यरत थी।

मृतका के पिता ने पुलिस को दिया एक वीडियो
युवती की हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (जोन द्वितीय) अंकिता शर्मा ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसमें वह कह रही थी कि नोएडा में तैनात पुलिसकर्मी आकाश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इस वीडियो के जरिए जांच पड़ताल की गई और फिर थाना फेस -3 की पुलिस ने कांस्टेबल आकाश और अर्जुन दुग्गल को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता का कहना है कि बेटी बीते मंगलवार को नोएडा के एक क्लब में बैठी हुई थी। इसी दौरान आकाश नाम का युवक आया और मेरी बेटी से कहना लगा, मैं यहां बैठ जाऊं। आकाश कोई और नहीं बल्कि अर्जुन का दोस्त है तो बेटी ने बैठने की इजाजत दे दी।

होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी ये जानकारी
इसी दौरान आकाश में मेरी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया और सेक्टर-70 में स्थित एक ओयो होटल में ले गया। वहां पर मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसकी हत्या करके फांसी पर लटका दिया। पर पुलिस ने जब होटल कर्मचारियों से पूछताछ की थी तो कर्मचारियों ने बताया कि युवती ने ऑनलाइन होटल में एक कमरा बुक किया था। 2 अगस्त मंगलवार को रूम सर्विस स्टाफ ने युवती के कमरे की साफ सफाई के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा को खुलवाने का काफी देर तक किया गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में होटल के बंद दरवाजे को तोड़ा गया और पुलिस ने युवती के शव को कमरे में पंखे से लटका मिला था। फिलहाल पुलिस ने सिपाही सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

यूपी में 5 जिलों के डीएम सहित 13 आईएएस के हुए तबादले, 20 पीसीएस भी इधर से उधर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश