पड़ोस में रहने वाले युवक ने 14 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, पूरे 3 महीने बाद पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Published : Jul 24, 2022, 02:38 PM ISTUpdated : Jul 24, 2022, 02:40 PM IST
पड़ोस में रहने वाले युवक ने 14 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, पूरे 3 महीने बाद पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

सार

यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन महीने से आरोपी युवक उसे बेहोशी की दवा पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। हैवानियत का शिकार बन रही लड़कियां घर के अंदर व बाहर कहीं सुरक्षित नहीं है। इसी बीच यूपी के ग्रेटर नोएडा जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि लड़का पहले उसे घर बुलाता था, फिर बेहोशी की दवा पिलाकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। इतना ही नहीं उसने कई महीनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसको डरा धमकाकर रखता ताकि वह यह बात किसी से बोल न पाए। लेकिन इससे परेशान होकर लड़की ने तीन महीने बाद रो-रोकर आपबीती सुना दी। 

पड़ोस में रहने वाला युवक लड़की को रोज बुलाता था घर
जानकारी के अनुसार यह मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके का है। युवक द्वारा डराने धमकाने के चलते पीड़िता ने चार महीने बाद परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई तो वे भी हैरान हो गए। जिसके बाद तुरंत जेवर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित के परिजनों द्वारा दी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अमित रोज उसे अपने घर बुलाता था। उसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। इतना ही नहीं इस बारे में किसी को बताने की धमकी भी देता था। आरोपी युवक बोलता था कि अगर किसी को भी इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे मार डालेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है।

दो सगे भाई काफी समय से गैंगरेप को इस तरह से देते थे अंजाम
बता दें कि हाल ही में नोएडा में दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की से गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि पानी पिलाने के बहाने दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया। उसका कहना है कि यह मामला बीती 24 अप्रैल का है। वीडियो दिखाकर दोनों भाई उसे ब्लैकमेल करते थे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। पर पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए तीन महीने बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। 

लखनऊ: नशे में मारपीट करने वाली युवतियों का हुआ ये हाल, कैफे के बाहर युवक की लात-घूंसे से की थी पिटाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल