लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा प्रकरण

Published : Jun 20, 2022, 04:45 PM IST
 लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा प्रकरण

सार

लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार के नाम गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। साथ ही उनकी पत्नी और उनके साथी के नाम पर भी जालसाजी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

लखनऊ:  लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। डीआईजी और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। साथ ही मामले में उनके पार्टनर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। इस बार उन पर फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस दूरसंचार में डीआईजी के पद पर तैनात अनिल कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ जालसाजी के कई केस दर्ज हैं। केवल इन दो पर ही नहीं बल्कि डीआईजी की पत्नी का एक दोस्त भी इस मामले में आरोपी हैं। डीआईजी की पत्नी पुष्पा के मित्र चंद्रपाल सिंह के खिलाफ भी कई धाराओं में केस दर्ज किए गए है। डीआईजी अनिल कुमार महानगर कॉलोनी में पत्नी संग रहते हैं और वहां की पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तैयार है।

डीआईजी अनिल कुमार का विवादों से पुराना नाता
डीआईजी अनिल कुमार का विवादों से पुराना नाता है और उनपर कई केस दर्ज हैं। इस बार फ्लैट बेचने में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने और उनकी पत्नी पुष्पा ने महानगर की इंदिरा दर्शन रेजीडेंसी स्थित अपना फ्लैट 60 लाख रुपये में बेचने की डील तय की थी। इस फ्लैट को बेचने के लिए उन्होंने एडवांस बुकिंग के लिए 5 लाख रूपये लिए है। बचे हुए पैसे उन्होंने किश्तों में लेने की डील की थी।

रमेश कुमार ने दर्ज कराया केस
हालांकि, इसके बाद उन्होंने ना तो फ्लैट दिया और न ही पैसे वापस किए है। कल्याणपुर, गुडंबा निवासी व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता ने उनके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करवाया है, कहा गया है कि रमेश कुमार ने अनिल कुमार को एडवांस रकम तुरंत दे दी और फ्लैट का कब्जा ले लिया। उन्होंने मकान की पेंटिंग करवाई जिसमें उनका खर्चा हुआ। उन पर आरोप है कि अनिल कुमार ने वादाखिलाफी करते हुए फ्लैट ज़बरदस्ती खाली करवा लिया है। जिसके बाद उन्होंने पैसै वापस मांगे तो उन्होंने अपने पद का रुतबा दिखाया और उन्हे घमकी दिया है।

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझाई दुष्कर्म की गुत्थी, मासूम बच्ची को देर रात अगवा कर ले गया था आरोपी

पीलीभीत: खाली प्लॉट में खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 महीने बाद दर्ज हुई FIR

युवक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उठाया बड़ा कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा