CAA विरोध-पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस, इस तारीख को होगी सुनवाई

Published : Jan 07, 2020, 03:13 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 03:15 PM IST
CAA विरोध-पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस, इस तारीख को होगी सुनवाई

सार

मुंबई के अधिवक्ता अमित कुमार की तरफ से ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने स्वत संज्ञान लिया है। इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है।  

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते दिनों संशोधन नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए घटनाओं को गंभीरता से लिया है। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपों पर योगी सरकार को नोटिस जारी किया है । कोर्ट ने समाचार पत्रों में छप रही ऐसी घटनाओं पर जवाब मांगा है। 

16 जनवरी को होगी सुनवाई
मुंबई के अधिवक्ता अमित कुमार की तरफ से ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र को मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने स्वत संज्ञान लिया है। इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है।

यह लगाया गया है आरोप
अधिवक्ता अजय कुमार की तरफ से भेजे गए ईमेल में न्यूयॉर्क टाइम्स और द टेलीग्राफ में प्रकाशित समाचारों का हवाला दिया है, जिसमें यूपी पुलिस की ओर आंदोलनकारियों पर बर्बर बर्ताव करने का आरोप लगाया गया है। 

दुनिया में खराब हो रही है छवि
पत्र में कहा गया है कि देश की छवि पूरी दुनिया में खराब हो रही है। पत्र में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार जिसमें मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में बच्चों की निर्मम पिटाई का हवाला दिया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका