UP में कोरोना के 4 नए मरीज मिलने के साथ संख्या हुई 43, लॉकडाउन का पालन कराने को सख्ती जारी

पूरे देश में इस वायरस के कुल 629 मरीज अभी तक सामने आए हैं। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में इस समय लॉकडाउन रखा गया है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर रोक है। दुकाने बंद करा दी गई हैं। UP में भी इस कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 7:26 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश इस समय लॉकडाउन पर है। उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सब के बीच यूपी में कोरोना वायरस के 4 नए मरीज मिलने से हड़कप मच गया है। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में लिए गए 97 सैम्पल्स में से 4 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन नोएडा के हैं। चौथा शख्स बागपत का है। यह सभी नोएडा तथा बागपत के अस्पताल में भर्ती हैं। 

बता दें कि समूचा विश्व इस समय कोरोना के कहर से जूझ रहा है। भारत में भी इस वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पूरे देश में इस वायरस के कुल 629 मरीज अभी तक सामने आए हैं। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में इस समय लॉकडाउन रखा गया है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर रोक है। दुकाने बंद करा दी गई हैं। UP में भी इस कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार तक तो ये संख्या 39 थी लेकिन गुरूवार को जारी रिपोर्ट में नोएड और बागपत के 4 नए मरीज सामने आ गए हैं। जिसके बाद ये संख्या बढ़ कर 43 पहुंच गई है। 

सबसे अधिक 11 मरीज नोएडा में मिले 
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 97 सैंपल की जांच की गई, जिसमें चार में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट है। इनमें नोएडा की 21 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय महिला तथा 39 वर्षीय पुरुष तथा बागपत का 32 वर्षीय पुरुष शामिल है। इनमें 21 वर्षीय युवती के माता-पिता भी पॉजिटिव है। नोएडा में अब तक कुल 14 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है। बागपत में कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 14 लोग नोएडा में पाए गए हैं। वहीं लखनऊ और आगरा में आठ-आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत व बागपत में दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली में एक-एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

1830 में से 1707 सैंपल पाए गए निगेटिव 
प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 1830 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1707 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है जबकि 85 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना वायरस से संक्रमित 11 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं जिनमें सात आगरा, दो गाजियाबाद और एक- एक नोएडा व लखनऊ के हैं । प्रदेश के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नेपाल से सटे प्रदेश के जिलों में बनाए गए बॉर्डर चेक पोस्टों पर अब तक 1546443 लोगों की स्क्रनिंग की जा चुकी है।

Share this article
click me!