नर्स और महिला डॉक्टर ने किया टीकाकरण से इनकार, कही ये बातें

Published : Jan 16, 2021, 02:48 PM ISTUpdated : Jan 16, 2021, 02:51 PM IST
नर्स और महिला डॉक्टर ने किया टीकाकरण से इनकार, कही ये बातें

सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी में 10, लाख 55 हजार 500 कोविशील्ड और 20,000 कोवैक्सीन के इंजेक्शन मिल चुके हैं। प्रदेश के 8 लाख 57 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें डाक्टर, नर्सें, सफाई कर्मी और वार्ड ब्वाय आदि को बराबर से शामिल किया जाएगा।  

कानपुर (Uttar Pradesh) । यूपी में कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है। इसी बीच कानपुर देहात से बड़ी खबर आ रही है। जहां भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखराया सामुदायिक स्वास्थ्य पर स्टाफ नर्स गीता और महिला डॉक्टर प्रियंका ने वैक्सीन लगाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराने का मेरा मन नहीं है। इसलिए मुझे टीका नहीं लगवाना है

317 केंद्रों पर चल रहा अभियान
प्रदेश में 317 केंद्रों पर यह वैक्सीन लगाई जा रही है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगा रही है। इसके लिए 5-5 सदस्यों की टीम बनाकर स्वाथ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।

चिकित्सा ने दी थी ये जानकारी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी में 10, लाख 55 हजार 500 कोविशील्ड और 20,000 कोवैक्सीन के इंजेक्शन मिल चुके हैं। प्रदेश के 8 लाख 57 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें डाक्टर, नर्सें, सफाई कर्मी और वार्ड ब्वाय आदि को बराबर से शामिल किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल