योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक माह हुआ पूरा, ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कही बड़ी बात

Published : Apr 25, 2022, 07:37 PM IST
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक माह हुआ पूरा, ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कही बड़ी बात

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार के एक महीने पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के एक महीने पूरे होने पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार पर इस एक महीने में हुए अपराध को लेकर निशाना साधा है। ओम प्रकाश राजभर कहते है कि अपराध अपने चरम पर है। भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं महंगाई, बेरोजगारी भी सारी सीमाएं तोड़ रही है। जिससे हर आदमी परेशान है। 

योगी सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल
ओम प्रकाश राजभर ने स्वास्थ विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में जाने का मन नही करता वहां बड़ी दुर्दशा हो गयी है। यह किसकी सरकार थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। ओपी आगे कहते है कि इनके जल शक्ति मंत्री का बयान है कि उतना ही लूटो, उतना ही कमाओ, पूरा का पूरा मत लो। यह राज्य सरकार में योगी के मंत्रियों का बयान है। उनके मंत्री खुद ही बता रहे हैं। बल्कि सच्चाई तो यह है कि एक काम ही बता दें जो इन 30 दिनों में सार्वजनिक रूप में हुआ हो। 

सुहेलदेव भारतीय समाज के अध्यक्ष ने कहा कि प्रयागराज में हुई पांच लोगों की हत्या का अपराध दर्शाता है कि इन 30 दिनों में अपराध मुक्त हुआ है। रात में हत्या हो जाती है। कुछ दिन पहले भी पांच लोगों का हत्या हुई थी। उस दिन बता दीजिए जो अपराध चरम पर ना हो। 

भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में फैला रही नफरत
ओपी राजभर कहते है कि बीजेपी सरकार में एक ही सही हो रहा है, खाता न बही जो भाजपा कहें वही सही। आज एक भी व्यक्ति महंगाई का बात नहीं करता है, समान शिक्षा की बात नहीं करता, गरीबों का इलाज फ्री में कैसे हो इस पर भी बात नहीं करता। यहां तक कि जातिगत जनगणना कैसे हो इस पर बात नहीं करत। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत पैदा करने का काम कर रही है।

बीजेपी विधायक के घरों में नही चलेगा बुलडोजर
योगी सरकार द्वारा अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर पर बोलते है कि यह कार्रवाई जाति धर्म देखकर की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी का विधायक बगल में हो तो उसके यहां बुलडोजर नहीं चलेगा। शुद्ध रूप से धर्म की बात करिए, भारत-पाकिस्तान की बात करिए, हिंदू मुसलमान की बात करिए, नफरत की बात करिए तो अच्छे हैं आप।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए