दिवाली पर समाजवादी कुनबे में पनपा प्रेम, बोले अखिलेश- 2022 में चाचा शिवपाल भी होंगे साथ

Published : Nov 14, 2020, 08:47 PM IST
दिवाली पर समाजवादी कुनबे में पनपा प्रेम, बोले अखिलेश- 2022 में चाचा शिवपाल भी होंगे साथ

सार

दिवाली के त्यौहार पर समाजवादी कुनबे में प्यार का बीज पनपना शुरू हो गया है. इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी सिर्फ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी। किसी बड़ी पार्टी से गठजोड़ नहीं होगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में वह चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया) को भी एडजस्ट करेंगे और अगर सरकार बनी उसके नेता (शिवपाल) को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे।

इटावा. दिवाली के त्यौहार पर समाजवादी कुनबे में प्यार का बीज पनपना शुरू हो गया है. इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में पार्टी सिर्फ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी। किसी बड़ी पार्टी से गठजोड़ नहीं होगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में वह चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया) को भी एडजस्ट करेंगे और अगर सरकार बनी उसके नेता (शिवपाल) को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे। यही नहीं इसके लिए अखिलेश ने जसवंत नगर से विधान सभा की सीट भी छोड़ देने का ऐलान कर दिया ।

अखिलेश यादव ने हाल ही में आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रया दी। कहा कि, लोकतंत्र में इतना धोखा किसी के साथ नहीं हुआ होगा, जितना भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है। अखिलेश ने एनडीए पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, महागठबंधन को बेईमानी से हराया गया है। 2022 में सपा की रणनीति क्या होगी? इस सवाल का जवाब अखिलेश ने कुछ हल्के अंदाज में दिया। कहा कि इसका हम खुलासा नहीं करेंगे तो उन्हें (भाजपा) जानकारी हो जाएगी।

उपचुनाव में हार का बताया ये कारण 
उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा उपचुनाव की सात सीटों में से सपा को एक सीट मल्हनी पर जीत मिली है। बाकी सीटों पर हार की वजह पूछी गई तो अखिलेश बोले, 'जब चुनाव जिलों के डीएम, एसपी, सीओ और सिपाही लड़ेंगे तो कौन जीतेगा? कहां चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही? उनकी सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं।'

सपा में शामिल हुए कई दलों के नेता 
अखिलेश यादव दिवाली मनाने के लिए सैफई पहुंचे हैं। यहां सिविल लाइन आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अखिलेश ने कहा कि इटावा में जो भी विकास हुआ है, सपा ने कराया है। भाजपा का कोई भी विकास यहां दिखाई नहीं देता है। लायन सफारी और नवीन जेल का भी जिक्र किया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा विकास भवन में ब्लैक ग्रेनाइट का गेट बनाया है, यही उनका विकास दिखाई दे रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब