भाजपा-सुभासपा के मिलन पर ओपी राजभर ने लगाया विराम, कहा- अखिलेश के साथ लडेंगे 2024 का चुनाव

Published : Mar 20, 2022, 05:59 PM IST
भाजपा-सुभासपा के मिलन पर ओपी राजभर ने लगाया विराम, कहा- अखिलेश के साथ लडेंगे 2024 का चुनाव

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhansabha Chunav 2022) के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने अब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) का हाथ दोबारा थामने की तैयारियों संबंधी खबरों को गलत बताया है। 

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhansabha Chunav 2022) के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने अब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) का हाथ दोबारा थामने की तैयारियों संबंधी खबरों को गलत बताया है। शनिवार से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी प्रसारित हो रही है जिसमें राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं, उसके बाद उनके दोबारा भाजपा के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगीं। 

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का राजभर ने किया खंड़न
राजभर ने रविवार को लखनऊ में बातचीत के दौरान बताया कि 'यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे और हमने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। जो फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है वह काफी पुरानी है। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे।

राजभर को चुनाव में 6 सीटों पर मिली थी कामयाबी
गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पिछले दिनों संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली। राजभर की पार्टी को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें हासिल हुई थीं। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतभेद के चलते राजभर ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!