ओवैसी ने कहा हमसे काफी डरे हैं अखिलेश, 12 बार पूर्वांचल में आने से रोका

Published : Jan 12, 2021, 03:48 PM ISTUpdated : Jan 12, 2021, 04:11 PM IST
ओवैसी ने कहा हमसे काफी डरे हैं अखिलेश, 12 बार पूर्वांचल में आने से रोका

सार

एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद प्रदेश में जनसहभागीदारी मोर्चा के साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे। हम पूर्वांचल में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हम एक-एक कर हर जनपद में जाकर अपनी पार्टी के अहम कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगे।

वाराणसी (Uttar Pradesh) ।  जनभागीदारी संकल्प मोर्चा के अहम अंग ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर ओवैसी ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। दावा किया कि वह तो हमसे काफी डरे हैं। उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तो मुझे आने से रोका गया। इसमें भी 12 बार तो पूर्वांचल आने से रोका गया। 

पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे ओवैसी
एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद प्रदेश में जनसहभागीदारी मोर्चा के साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे। हम पूर्वांचल में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हम एक-एक कर हर जनपद में जाकर अपनी पार्टी के अहम कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगे।

मैं दोस्ती निभाने आया हूं
एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब हमको मौका मिला तो आ रहे हैं। अब ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है, मैं दोस्ती निभाने आया हूं। हम दोनों यूपी में टक्कर देंगे। वही, अखिलेश से ओवैसी के इस बयान पर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो वो सवाल को टालकर आगे बढ़ गए हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Anganwadi News: 69,804 स्मार्टफोन वितरण, 18,440 भर्ती और 450 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
UP Anganwadi Recruitment 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, डिजिटल आंगनवाड़ी की शुरुआत, 5000 भर्ती और 60000 सहायिकाओं को मिलेगा लाभ