पंचायत चुनाव- वोटिंग से पहले हिंसा, पूर्व प्रधान को मारी गोली, निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार

Published : Apr 15, 2021, 08:55 AM ISTUpdated : Apr 15, 2021, 09:04 AM IST
पंचायत चुनाव- वोटिंग से पहले हिंसा, पूर्व प्रधान को मारी गोली, निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार

सार

गोली गिलगिल के पेट में लगी। वहीं, शम्भू पक्ष के लोगों का आरोप है कि गोली गिलगिल पक्ष के ही तरफ से चली है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शंभू को हिरासत में ले लिया है। 

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । चुनावी रंजिश को लेकर हिंसा की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निवर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह घटना खजनी थानाक्षेत्र के (परसाडाड़) महुआडाबर गांव में  बुधवार देर रात की है। 

यह है पूरा मामला
महुआडाबर निवासी गिलगिल उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे पांच साल पहले प्रधान थे। पिछली बार गांव के शम्भू यादव प्रधान चुने गए थे। इस वर्ष गिलगिल दुबे व निवर्तमान प्रधान शम्भू भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों में तनातनी चल रही थी। घायल गिलगिल के भाई भोलेन्द्र ने बताया कि गांव में घर आते समय शम्भू ने गोली मार दी।

एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
गोली गिलगिल के पेट में लगी। वहीं, शम्भू पक्ष के लोगों का आरोप है कि गोली गिलगिल पक्ष के ही तरफ से चली है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शंभू को हिरासत में ले लिया है। 

सुबह विवाद पर गांव में पहुंची थी पुलिस
राघवेंद्र के समर्थक और विपक्षी के बीच में गुरुवार की सुबह भी तनातनी हुई थी और इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। शांति व्यवस्था कायम होने की दलील देकर पुलिस लौट आई और रात होते ही वहां पर खूनी संघर्ष हो गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका