भारत-ब्रिटेन कवि सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पंकज प्रसून

इस किताब की भूमिका अनुपम खेर ने लिखी है। इसका लोकार्पण राजभवन, महाराष्ट्र में हेमा मालिमी और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया था।

Pawan Tiwari | Published : Jul 9, 2022 4:45 AM IST

लखनऊ. लखनऊ के व्यंग्य कवि  पंकज प्रसून हाई कमीशन ऑफ इंडिया, लन्दन द्वारा आयोजित इंडो-ब्रिटेन कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में  उच्चायोग के मिनिस्टर मनमीत सिंह नारंग मुख्य अतिथि रहेंगे। एवं वरिष्ठ कथाकार तेजेन्द्र सिंह अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में पंकज प्रसून ब्रिटेन में रह रहे भारतवंशी कवियों के साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम  ऑनलाइन ज़ूम एवम एमए टीवी पर प्रसारित होगा।

पंकज प्रसून  को इससे पहले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा भी काव्य पाठ के लिए आमन्त्रित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दो बार सम्मानित होने वाले पंकज प्रसून कीआठ किताबें प्रकाशित हैं। हॉल ही में उनकी किताब "लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं " ,प्रकाशित हुई है जो बेस्ट सेलर बनी हुई है।

Latest Videos

इस किताब की भूमिका अनुपम खेर ने लिखी है। इसका लोकार्पण राजभवन, महाराष्ट्र में हेमा मालिमी और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया था। इससे पहले पंकज प्रसून को  अट्टहास युवा सम्मान, उत्तर प्रदेश गौरव, कबीर सम्मान एवम उत्तर प्रदेश भाषा सम्मान सहित तमाम राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?