मेरठ कमिश्नरी में ट्रैक्टर लेकर घुसे त्यागी समाज के लोग, पुलिसकर्मियों से भी हुई नोकझोंक

Published : Aug 31, 2022, 05:42 PM IST
मेरठ कमिश्नरी में ट्रैक्टर लेकर घुसे त्यागी समाज के लोग, पुलिसकर्मियों से भी हुई नोकझोंक

सार

मेरठ में त्यागी समाज के लोगों का प्रदर्शन छठे दिन अचानक ही उग्र हो गया। तमाम लोग ट्रैक्टर लेकर मेरठ कमिश्ररी में घुस गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी सामने आई। 

मेरठ: श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर त्यागी समाज का धरना प्रदर्शन कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बुधवार को अचानक ही त्यागी समाज के लोगों का गुस्सा फूट गया और वह अचानक ही नारेबाजी करने लगे। त्यागी समाज के लोग यहीं पर नहीं रुके और सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग भी वहां पहुंचे गए। भारी संख्या में लोग मेरठ कमिश्नरी में ट्रैक्टर लेकर घुस गए। इस तरह से लोगों के कमिश्नरी में घुसने की खबर मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
इसी बीच पुलिस और त्यागी समाज के लोगों के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद भी त्यागी समाज के लोग वहीं पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि श्रीकांत त्यागी को रिहा किया जाए। इसके साथ ही उस पर लगे सारे केस को भी खत्म किया जाए। त्यागी समाज के धरने के उग्र होने की जानकारी लगते ही मौके पर अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल कमिश्ररी में कई कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया है। आपको बात दें कि कमिश्नरी पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन में वेस्ट यूपी के 40 गांवों के त्यागी समाज के लोग पहुंचे हुए थे। इस बीच किसान नेता कुलदीप त्यागी ने कहा कि पुलिस का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

क्या है पूरा मामला 
नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी के द्वारा एक महिला से विवाद किया गया था। श्रीकांत ने महिला को जमकर गालियां दी थी और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद 9 अगस्त को श्रीकांत त्यागी को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। त्यागी समाज श्रीकांत की रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। 

खुद को बीजेपी नेता बताने वाले प्रधान की दबंगई आई सामने, थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MLC कैसे बनते हैं, कितनी मिलती है सैलरी? विधायक-सांसद से कितना अलग होता है रुतबा!
UP MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, कौन मारेगा बाजी? पल-पल का अपडेट