CM योगी के पास फरियाद लेकर आया था शख्स; दे दिया गिरफ्तार करने का आदेश, जानें क्यों ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फ़रियाद लेकर आए एक युवक को गिरफ्तार कराने का आदेश दे दिया। मुख्यमंत्री के तेवर देखते ही वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। दरअसल गिरफ्तार किया गया युवक पाक्सो एक्ट का आरोपी था। संयोगवश पीड़ित नाबालिग बच्चियां भी उसी जनता दर्शन में मौजूद थीं। उन्होंने CM से हकीकत बताई तो तो वह नाराज हो गए। उन्होने तुरंत SSP को युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 7:58 AM IST / Updated: Mar 11 2020, 01:33 PM IST

गोरखपुर(Uttar Pradesh ). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फ़रियाद लेकर आए एक युवक को गिरफ्तार कराने का आदेश दे दिया। मुख्यमंत्री के तेवर देखते ही वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। दरअसल गिरफ्तार किया गया युवक पाक्सो एक्ट का आरोपी था। संयोगवश पीड़ित नाबालिग बच्चियां भी उसी जनता दर्शन में मौजूद थीं। उन्होंने CM से हकीकत बताई तो वह नाराज हो गए। उन्होने तुरंत SSP को युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 

बता दें कि बुधवार को CM योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने CM से गुलिरहा थाने की पुलिस की शिकायत लेकर पहुंचा था। उसने जैसे ही CM से इसकी शिकायत की उसी दौरान वहां मौजूद दो नाबालिग बच्चियों ने CM योगी के सामने रोते हुए शिकायत करने वाले युवक की करतूत बताई। युवक की करतूत सुनने के बाद CM ने SSP से इसकी पुष्टि की और उसके बाद युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। 

Latest Videos

फरियादी युवक पर दर्ज था पाक्सो एक्ट का मुकदमा 
मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह नियमित दिनचर्या के बाद सात बजे जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के लिए गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। फरियाद सुनते हुए मुख्यमंत्री सराय गुलरिहा के रहने वाले रामनारायण गुप्ता तक पहुंचे। रामनारायण ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुलरिहा पुलिस उसे परेशान कर रही है। तभी पास में बैठीं राम नारायण से पीडि़त दो नाबालिक अनाथ बच्चियों ने बताया कि रामनारायण उन्हें परेशान करता है। उसने उनका मकान धोखे से रजिस्ट्री करा लिया है, जिसकी वजह से उनके पास रहने के लिए आशियाना तक नहीं है। मामले की तस्दीक के लिए CM ने तुरंत SSP से इसकी जानकारी ली। SSP ने बच्चियों की बात को सही बताया साथ ही बताया कि रामनरायण पाक्सो एक्ट का आरोपी भी है। जिसके बाद CM का पारा चढ़ गया उन्होंने तुरंत पुलिस से उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 

अनाथ बच्चियों को बाल संरक्षण गृह भेजने का आदेश 
बच्चियों ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं हैं। उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है। जिसके बाद CM ने तुरंत जिलाधिकारी गोरखपुर को अनाथ बच्चियों को बाल संरक्षण गृह भेजने का आदेश देते हुए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व