दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाले शख्स की हुई पहचान, यूपी के इस शहर में होने का अंदेशा

तलाश में जुटी हुई स्पेशल सेल को शाहरुख की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि आरोपी अब यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक अब बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ankur Shukla | Published : Mar 3, 2020 3:28 AM IST / Updated: Mar 03 2020, 12:32 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)।  सीएए को लेकर हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। लाल टी-शर्ट में गोली चलाने वाला ये शख्स शाहरूख है। जिसकी पहचान होने के बाद से ही पुलिस और स्पेशल सेल उसकी तलाश में जुटी हुई है। एक समाचार चैनल की खबरों के मुताबिक शाहरुख यूपी में छिपा हुआ है। बता दें कि अब तक 47 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इन शहरों में छिपता रहा शाहरूख
दिल्ली के मौजपुर इलाके में गोली चलने वाला आरोपी युवक शाहरूख फायरिंग करने के बाद पानीपत पहुंचा था। इसके बाद वह कैराना, अमरोहा जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में छिपता रहा। 

बरेली में छिपा है शाहरूख
तलाश में जुटी हुई स्पेशल सेल को शाहरुख की कॉल डिटेल से जानकारी मिली है कि आरोपी अब यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक अब बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Share this article
click me!