फेफना रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: कभी सपा की गढ़ थी ये विधानसभा सीट, क्या फिर कमल खिला पाएंगे योगी के मंत्री

Published : Mar 10, 2022, 09:55 AM IST
फेफना रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: कभी सपा की गढ़ थी ये विधानसभा सीट, क्या फिर कमल खिला पाएंगे योगी के मंत्री

सार

फेफना (Phephana) सामान्य सीट है। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) ने बसपा के अंबिका चौधरी 52691 को हराया था। 2012 में यहां से उपेंद्र तिवारी विधायक थे। इससे पहले ये सीट कोपाचिट विधानसभा के नाम से जानी जाती थी। यहां से अंबिका चौधरी कई बार सपा से विधायक रहे हैं। 

बलिया. जिले की फेफना विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी का कब्‍जा है। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी की परंपरागत सीट रही है। वह 1993 से लगातार चार बार यहां से विधायक रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में प्रदेश के खेल मंत्री (Uttar Pradesh Sports Minister) और बलिया (Ballia) के फेफना विधानसभा सीट (Phephana Assembly Seat) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) की प्रतिष्ठा दांव पर है। इश सीट में छठवें चरण में 3 मार्च को वोटिंग हुई है। 

सीट का इतिहास
फेफना सामान्य सीट है। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के उपेंद्र तिवारी ने बसपा के अंबिका चौधरी 52691 को हराया था। 2012 में यहां से उपेंद्र तिवारी विधायक थे। इससे पहले ये सीट कोपाचिट विधानसभा के नाम से जानी जाती थी। यहां से अंबिका चौधरी कई बार सपा से विधायक रहे हैं। लेकिन बीते चुनाव सपा से नाराज अंबिका बसपा शामिल हो गये। बसपा ने फेफना से उम्मीदवार बनाया लेकिन जीत नहीं सके। 1993 से लेकर 2012 तक चार बार अंबिका चौधरी जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस सीट से अब तक 4 बार जीतने वाले अंबिका चौधरी एक मात्र नेता हैं। 

कितनी संपत्ति के मलिक हैं उपेन्द्र तिवारी
जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए अपने हलफनामे में खेलकूद राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। उपेंद्र तिवारी की तरफ से दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच सालों में संपत्ति में दोगुना का इजाफा हुआ है। मंत्री उपेंद्र तिवारीदाखिल किए हलफनामे के अनुसार, मंत्री की व्यक्तिगत संपत्ति 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 632 रुपए है। इसमें 2 करोड़ 41 लाख 83 हजार 632 रुपए की चल और 43 लाख 91 हजार की अचल संपत्ति है। जबकि 2017 में उपेन्द्र तिवारी की ओर से दाखिल हलफनामा में उनकी कुल सम्पत्ति एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 33 रुपए थी। 

फैक्ट्स
कुल मतदाता - 317454
पुरुष मतदाता -172920
महिला मतदाता- 144534  
यादव- 70 हजार
दलित- 50 हजार
ब्राह्मण- 40 हजार
क्षत्रिय- 30 हजार
मुस्लिम- 20 हजार
अन्य- 40 हजार

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- उपेन्द्र तिवारी
कांग्रेस- जयेन्द्र पांडेय
सपा- संग्राम सिंह
बसपा- कमलदेव सिंह यादव

कैराना विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: इस सीट पर है दो परिवारों के बीच जंग, जानें कौन है इस बार आगे

UP Chunav 2022 Result: श्रीकांत शर्मा की मथुरा विधानसभा सीट का जानिए क्या है लाइव अपडेट

UP Chunav 2022 Result: योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से मैदान में हैं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, जानें रिजल्ट

UP Chunav 2022 Result: विपक्ष पर हमलावर हुए केशव प्रसाद, कहा- जनता जीत रही गुंडागर्दी हार रही

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान