सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी तैसी; 29 आलू के साथ फ्रेम में 24 लोग, वायरल हुई BJP सांसद की तस्वीर

Published : Apr 14, 2020, 02:30 PM ISTUpdated : Apr 14, 2020, 03:34 PM IST
सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी तैसी; 29 आलू के साथ फ्रेम में 24 लोग, वायरल हुई BJP सांसद की तस्वीर

सार

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। इन सब के बीच कानपुर के बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो सोशल मीडिया  हो रही है। फोटो में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। 

कानपुर (Uttar Pradesh ).  कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। साथ ही लोगों से एक बात जो सबसे अहम पालन करने के लिए कही जा रही है वो है सोशल डिस्टेंसिंग। लोगों से एक दूसरे से कम से कम ढाई फिट दूर रहने को कहा जा रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। इन सब के बीच कानपुर के बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। 

कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो सोशल मीडिया पार काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में सांसद समेत 24 लोग दिखाई दे रहे हैं। जो एक ट्रे में 29 आलू लेकर उबलने के लिए एक भगोने में डाल  रहे हैं। फोटो में वहां काफी भीड़ दिख रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में सांसद सत्यदेव पचौरी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

एक यूजर्स ने कहा बीजेपी के 100 खून माफ 
सांसद सत्यदेव पचौरी की इस फोटो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा ये बीजेपी के सांसद हैं ,बीजेपी का 100 खून माफ़। वहीं दूसरे ने लिखा कुछ तो शर्म करिए सांसद जी। एक महिला यूजर ने लिखा बेस्ट एग्जाम्पल ऑफ़ सोशल डिस्टेंसिंग। वहीं एक ने लिखा लग रहा अमेरिका और इटली के लिए एक साथ खाना बन रहा यहां। 

एक यूजर्स ने लिखा जब भगवान  सेन्स दे रहे थे तो घूमने गए थे ये 
 सांसद सत्यदेव पचौरी की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि जब भगवान कॉमन सेन्स बांट रहे थे तो ये लोग घूमने गए थे। एक ने लिखा "क्यों ना इन्हे भी उबाल दिया जाता आलू के साथ हमारे नहीं चीन के काम तो आ ही जाते, समाज के सच्चे दुश्मन '' ,  एक ने लिखा, ये ग़लत है - सत्ता पक्ष ही ज्यादा निरंकुश होरहा है योगी जी - मोदीजी को ध्यान देना चाहिए । 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार