इस गांव में किसी की मौत होने पर त्रयोदशाह के दिन होता है पौध रोपण

Published : Dec 27, 2019, 09:05 AM IST
इस गांव में किसी की मौत होने पर त्रयोदशाह के दिन होता है पौध रोपण

सार

पर्यावरण और पूर्वजों की स्मृतियों को सहेजने की यह पहल गांव वालों को पसंद आई। सभी लोगों ने यह संकल्प ले लिया कि अब गांव में किसी की भी मृत्यु होगी तो उनके परिजन उनकी याद में कम से कम पांच पौधा का रोपण करेंगे।

मऊ (उत्तर प्रदेश) । कोपागंज विकास खंड के नौसेमर पहिया मौजा में किसी की मौत होने पर त्रयोदशाह के दिन परिजन पौध रोपण करते हैं। इस बात का पूरे गांव के लोगों ने संकल्प लिया है। उनका कहना है कि मृत्यु के बाद भी पूर्वजों की छांव बनी रहेंगी और पर्यावरण संतुलन के साथ उनकी याद बनी रहेगी।

संकल्प के बाद की शुरूआत
बीते दिनों परिवार के बुजुर्ग सदस्‍य शिवबचन का निधन हो गया। गुरुवार को उनकी त्रयोदशाह पर उनकी याद में घर के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण किया। उनका कहना था कि उनके न रहने पर यह पौधा हर पल उनकी याद दिलाएगा और बड़ा होकर उन्हीं की तरह पूरे परिवार को ही नहीं अन्य लोगों को भी छांव देगा। 

किसी की मौत पर लगाएंगे 5 पौधे
पर्यावरण और पूर्वजों की स्मृतियों को सहेजने की यह पहल गांव वालों को पसंद आई। सभी लोगों ने यह संकल्प ले लिया कि अब गांव में किसी की भी मृत्यु होगी तो उनके परिजन उनकी याद में कम से कम पांच पौधा का रोपण करेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं सलीम वास्तिक? Islam और Halala पर खुल कर बोलने वाले YouTuber का Viral Video चर्चा में
Lucknow Weather Today: फरवरी में ही 32°C के साथ तपने लगा लखनऊ, क्या मार्च रहेगा और ज्यादा गर्म?