मासूम की हत्या में पुलिस ने किया खुलासा, युवक ने पत्नी व नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दी थी मौत

Published : May 05, 2020, 04:05 PM IST
मासूम की हत्या में पुलिस ने किया खुलासा, युवक ने पत्नी व नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दी थी मौत

सार

एटा में बीते अप्रैल माह में हुए 5 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

एटा (Uttar Pradesh). एटा में बीते अप्रैल माह में हुए 5 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक,उसकी पत्नी और नाबालिग बेटा शामिल थे। इन तीनों लोगों पर 5 वर्षीय बच्चे के गैर इरादतन हत्या का आरोप है। तीनों ने ही बच्चे की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।  आखिरकार पुलिस ने हत्या के इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया ।  

बता दें कि बीते 4 अप्रैल को सकरौली थाने के गांव धर्मपुर निवासी भूमिराज अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे, लेकिन जब वह घर वापस लौटे तो उनका 5 वर्षीय बेटा गायब था।  तलाश करने के बाद घर की गौशाला में ही उनके 5 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ था।  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।  पुलिस जांच में यह मामला गैर इरादतन हत्या का निकल के सामने आया था। 

पीटने से गम्भीर रूप से जख्मी हुआ था मासूम 
पुलिस के मुताबिक गांव के ही कालीचरण नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ मिलकर 5 साल के बच्चे को चोट पहुंचाई थी।  उसके बाद टीन शेड में डाल दिया था।  बाद में उस बच्चे की मौत हो गई थी।  पुलिस ने आरोपी को उसकी पत्नी तथा लड़के के साथ गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों ने हत्या के बाद सुबूत को छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उलझी हुई गुत्थी को सुलझा दिया और आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।  अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 3 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

स्टिंग में बड़ा खुलासा: चंपत राय के गेस्ट हाउस में कैसे राम मंदिर डोनेशन नेटवर्क चलाते हैं 'बाबूजी'?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में बारिश का दौर वज्रपात की चेतावनी, जानिए आपके जिले का हाल