UP पुलिस को 6 साल पहले मर चुके व्यक्ति से शान्ति भंग का खतरा, मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का भेजा नोटिस

Published : Jan 02, 2020, 01:41 PM ISTUpdated : Jan 02, 2020, 01:59 PM IST
UP पुलिस को 6 साल पहले मर चुके व्यक्ति से शान्ति भंग का खतरा, मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का भेजा नोटिस

सार

यूपी पुलिस भी अपने अजीबोगरीब कारनामे से आए दिन चर्चा में रहती है। अब एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 साल पहले मर चुके एक व्यक्ति को नोटिस भेज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने को कहा है। पुलिस ने इस मृतक से शांति भंग की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा भेजी गई इस नोटिस से मृतक के परिजनों के होश उड़ गए हैं

फिरोजाबाद(Uttar Pradesh). यूपी पुलिस भी अपने अजीबोगरीब कारनामे से आए दिन चर्चा में रहती है। अब एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 साल पहले मर चुके एक व्यक्ति को नोटिस भेज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने को कहा है। पुलिस ने इस मृतक से शांति भंग की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा भेजी गई इस नोटिस से मृतक के परिजनों के होश उड़ गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, CAA  विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर फिरोजाबाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए करीब 200 लोगों की पहचान की थी। उन्हें नोटिस जारी किया था। इन्हीं 200 लोगों में बन्ने खां का नाम भी शामिल हैं जिनकी 6 साल पहले ही मौत ही चुकी है। नोटिस मिलने के बाद से बन्ने खां के परिजन परेशान हैं। 

मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का फरमान 
मृतक बन्ने खां के परिजनों को मिली नोटिस के मुताबिक उसमे लिखा है कि बन्ने खां मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों और निजी मुचलका भर कर जमानत कराएं। जिसके बाद से परिजनों के होश उड़े हुए हैं। अब वह अधिवक्ताओं से विधिक राय लेने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। 

90 साल के बुजुर्ग को भी भेजा गया नोटिस 
सूत्रों की माने तो पुलिस ने 90 साल के बुजुर्गों को भी शांति भंग का खतरा बताते हुए नोटिस जारी की है। फिरोजाबाद पुलिस की लिस्ट में मृतक बन्ने खां के अलावा 90 साल शूफी अंसार हुसैन और फसाहत मीर खां भी शामिल हैं । शूफी अंसार हुसैन करीब 90 साल के हैं और वह करीब 58 साल से जामा मस्जिद की सेवा कर रहे हैं। इनके अलावा 93 साल के फसाहत मीर खां शहर के जाने-माने समाजसेवी हैं। 


सीओ सिटी को सौंपी गई जांच  
इस बारे में ASP फिरोजाबाद प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। नोटिस जारी हुई है ,लेकिन वह व्यक्ति मृतक है या नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। CO CITY अरुण कुमार  सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बारिश से खराब गेहूं पर राहत, 70% लस्टर लॉस तक खरीद की अनुमति
UP Board 10th Topper List 2026: 97.83% के साथ कशिश-अंशिका हाईस्कूल टॉपर, टॉप 3 में किसने मारी बाजी, देखें लिस्ट