बिकरु कांड के बाद चर्चाओं में आए गैंगस्टर विकास दुबे की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क, तैयारी जारी

Published : May 07, 2022, 03:24 PM IST
बिकरु कांड के बाद चर्चाओं में आए गैंगस्टर विकास दुबे की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क, तैयारी जारी

सार

बिकरु कांड के आरोपित विकास दुबे की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी जारी है। इसको लेकर सूची भी तैयार कर ली गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

कानपुर: बिकरु कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए गैंगस्टर विकास दुबे की तकरीबन 50 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की जाएंगी। इसको लेकर बिल्हौर थाना प्रभारी तमाम चल-अचल संपत्तियों की सूची तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 दिनों के भीतर इस काम को पूरा कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 

संपत्तियों का मूल्यांकन और चिन्हीकरण जारी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बिल्हौर थाना प्रभारी धनेश प्रसाद ने गैंगस्टर विकास दुबे समेत बिकरु कांड के अन्य आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन और चिन्हीकरण बीते दिनों ही शुरू करवाया था। इस कड़ी में पहले ही खजांची जय बाजपेई की लगभत 2.97 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। जिसके बाद करीबी विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह की कई संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस तकरीबन 40 लाख की संपत्ति में जिलेदार सिंह का मिनी ट्रक, शिवली टाउन स्थित घर, आटा चक्की, पैतृक मकान का हिस्सा आदि शामिल है। 

इसके बाद पुलिस विकास दुबे की संपत्ति में से 2 गाड़ी, 2 ट्रैक्टर, बिकरु स्थित पैतृक मकान, गांव की 12 बीघा जमीन, सकरवां की 13 बीघा जमीन और अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित किया गया है। इनकी कीमत तरीबन 50 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। वहीं कई बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। 

क्या था पूरा मामला 
यूपी पुलिस 2 जुलाई 2020 को बिकरु के कुख्यात विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई थी। उस दौरान गैंगस्टर और उसके गुर्गों ने पुलिस पर जमकर गोलियां बरसाई थीं। घटना में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत 6 हमलावरों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया था। 

श्रृंगार गौरी व गणेश पूजन से शुरू हुआ विवाद यूं मस्जिद तक पहुंचा, पढ़ें काशी के ज्ञानवापी विवाद का पूरा मामला

अयोध्या का विकास कार्य देखकर असंतुष्ट हुए सीएम योगी, कई अधिकारियों को फटकारे लगाते हुए दिए ये निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: कानपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में गर्म और रात में हल्की ठंड
Prayagraj Weather Today: प्रयागराज में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप? पढ़ें कोहरा और प्रदूषण का अपडेट