मेरठ में पुलिस की लापरवाही की खुली पोल, दो पक्षों के बीच जमकर चले धारदार हथियार, जानें क्या है पूरा मामला

Published : Aug 19, 2022, 02:06 PM IST
मेरठ में पुलिस की लापरवाही की खुली पोल, दो पक्षों के बीच जमकर चले धारदार हथियार, जानें क्या है पूरा मामला

सार

यूपी के मेरठ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से तलवार और धारदार हथियार से हमला किया गया।दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलीकोठी में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो पक्षों के बीच गुरुवार रात खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर बवाल काटा। इस झगड़े में तलवारों और कांच की बोतलों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना मेरठ के जलीकोठी से सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुखबिरी के शक और छेड़छाड़ करने के आरोप में हुए इस झगड़े में महिलाओं सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर तीन थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस टकराव को खतम करवाया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलीकोठी निवासी शोएब और कामिल के बीच पुरानी रंजिश है। बीते 14 अगस्त को शोएब ने दूसरे पक्ष पर मुखबरी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। जिसके बाद गुरूवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर से खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े के दौरान दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद एक दूसरे पर तलवार, कांच की बोतलों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में एक युवक की गर्दन कट गई है। साथ ही तान महिलाओं समेत 9 लोग जख्मी हो गए है।

झगड़े के दौरान धारदार हथियार से किया हमला
गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। महौल को देखते हुए जलीकोठी में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 लोगों को धारदार हथियारों के साथ धर-दबोचा है। जलीकोठी में हुए इस बवाल में महिलाओं ने एक दूसरे पर सरिया और तलवारों से हमला किया। एक दूसरे पक्ष के युवकों की गर्दन काट दी गई है। गर्दन पर काफी गहरा घाव लगा है। रहीसु, तालिब, जुबैर, मुमताज पत्नी वसीम, फौजिया पुत्री सुहैब, दूसरी पक्ष से कामिल, आमिर, माज और सुहैब सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल
इस खूनी संघर्ष के चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली खोखे भी बरामद किए हैं। मामले को गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जलीकोठी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। घायल सुहैब के परिजनों ने बताया कि बीते 14 अगस्त को दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस मामले पर कार्यवाही न करते हुए समझौते का दबाव बना रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके बीच समझौता करा दिया था।

चौथी क्लास की बच्ची से गैंगरेप, प्रेंग्नेंट हुई तब घरवालों ने दर्ज कराई FIR; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में