सपा नेता मनुरोजन यादव समेत तीन आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की है तैयारी, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Published : Mar 31, 2022, 03:23 PM IST
सपा नेता मनुरोजन यादव समेत तीन आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की है तैयारी, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

सार

गोरखपुर के चौरी चौरा में पुल‍िस टीम पर पथराव व उपद्रव के बाद पुल‍िस समाजवादी पार्टी के नेताओं पर श‍िकंजा कसना शुरू कर द‍िया है। इस मामले में आरोप‍ित समाजवादी पार्टी के नेता मनुरोजन यादव समेत तीन आरोपियों पर पुल‍िस ईनाम बढ़ाने जा रही है। 25 हजार रुपये इनाम को बढ़ा दिया जाएगा लेकिन अभी साफ नहीं हुआ है कि कितना बढ़ाया जाएगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर के चौरी चौरा में 25 मार्च की शाम को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तो वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी के तीन नेताओं मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और डबलू मियां को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने इन तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन अब इस रकम को बढ़ाने की अटकले तेज हो गई है। चौरी चौरा में बवाल कराने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व सपा नेता मनुरोजन यादव तीन आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 25 हजार रुपये इनाम को बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन अभी साफ नही हुआ है कि कितना बढ़ाया जाएगा। अभी तक 56 में से 14 की ही गिरफ्तारी हो पाई है। शेष लोगों ने घर छोड़ दिया है। इस वजह से पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आसपास के जिलों में रहने वाले रिश्तेदार व परिचितों के यहां दबिश दे रही है। 

मुकदमे दर्ज होने के बाद से है सपा नेता फरार
समाजवादी पार्टी के नेता मनुरोजन यादव खोराबार के मिर्जापुर गांव निवासी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है। महीने की 26 तारीख को चौरी चौरा, झंगहा, खोराबार के साथ ही कैंट व रामगढ़ताल थाने की टीम घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के साथ ही सपा के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नरसिंह यादव व उसके सहयोगी अरविंद यादव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

गिरफ्तारी के लिए गठित हुई पुलिस की 10 टीम नामजद आरोपितों की तलाश में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के साथ ही लखनऊ में छापेमारी कर रही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जवान का शव रखकर लगाया था जाम
जिले के झगंहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी गांव निवासी सेना के जवान धनंजय की सिक्किम में मौत हो गई। सम्मान न मिलने का आरोप लगा स्वजन के साथ ही सपा नेताओं ने 25 मार्च को चौरी चौरा के भोपा बाजार में जवान का शव रखकर जाम लगा दिया था। सात घंटे तक चले जाम के दौरान सपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में सात एफआइआर दर्ज है। जिसमें 56 नामजद और 200 अज्ञात लोग आरोपित है।

सपा नेता ने माइक को छीनते हुए मांगा इंसाफ
सोशल मीडिया पर जवान के पिता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जिलाधिकारी के आश्वासन देने पर पर धनंजय के पिता जाम लगाने वालों से अपील कर रहे हैं कि सड़क से हट जाइए। आप लोगों ने पूरा सहयोग दिया जिसके लिए आभारी हूं। अब हंगामा मत करिए। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक युवक जिसके सिर पर लाल टोपी है, धनंजय के पिता से माइक यह कहते हुए छीन लेता है कि जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता हम नहीं हटेंगे। इसके कुछ देर बाद ही उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले में एसओ झंगहा संतोष अवस्‍थी को सस्‍पेंड कर दिया गया था। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI और पीड़ित परिवार को जारी किया नोटिस, कुलदीप सिंह सेंगर की याचिका पर मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI और पीड़ित परिवार को जारी किया नोटिस, कुलदीप सिंह सेंगर की याचिका पर मांगा जवाब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jewar Airport: YEIDA बना यूपी का नया इंडस्ट्रियल हब, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में निवेश-रियल एस्टेट-उद्योग में जबरदस्त उछाल
Jewar Airport Inauguration: पीएम मोदी-योगी की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर