8 देश 120 कलाकार और 20 हजार वालटिंयर एक दिन में लगाएंगे 17 लाख दीये, 23 को दुनिया देखेगी अयोध्या का दीपोत्सव

Published : Oct 19, 2022, 12:14 PM IST
8 देश 120 कलाकार और 20 हजार वालटिंयर एक दिन में लगाएंगे 17 लाख दीये, 23 को दुनिया देखेगी अयोध्या का दीपोत्सव

सार

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर लगातार तैयारी चल रही हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद इसे और भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। दीपोत्सव के कार्यक्रम में 8 देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे।

अयोध्या: 6वें दीपोत्सव को लेकर लगातार तैयारी जारी है। यहां 8 देशों और 10 प्रदेशों की रामलीला/रामायण और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें 8 देशों के 120 कलाकारों समेत 2020 कलाकार हिस्सा लेंगे। 23 अक्टूबर को राम की पैड़ी पर 17 लाख दीपक जगमगाएंगे। वहीं श्रीरामजन्मभूमि समेत अन्य जगहों पर 3 लाख 54 हजार से अधिक दीपक जलेंगे। 

इन जगहों के कलाकार होंगे शामिल
22 और 23 अक्टूबर को इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैण्ड, रूस, ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो, फिजी और नेपाल जैसे देशों के कलाकार अयोध्या में प्रस्तुति करेंगे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िसा, गुजरात, तमिलनाडु और झारखण्ड समेत विभिन्न प्रदेशों के 1800 कलाकार शामिल होंगे। यानि कुल 2020 कलाकार यहां पर रामलीला और अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे। 

इन जगहों पर होगा कार्यक्रम का आयोजन 
रामनगरी अयोध्या में आयोजित हो रहे 6वें दीपोत्सव कार्यक्रम में रामकथा पार्क के मुख्य मंच, भजन संध्या स्थल, रेलवे पुल के पास, रामघाट, बड़ी देवकाली, गुप्तार घाट और भरतकुण्ड के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त रामायण शीर्षक से चित्र वीथिका (फोटो गैलरी) भी तैयार की जा रही है। यह रामकथा पार्क में ही प्रदर्शित होगी। 

21 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जाएगी सामग्री
दीपोत्सव के लिए समस्त सामग्री को पर्यटन विभाग के द्वारा धार्मिक स्थलों को 21 अक्टूबर को ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। विद्यालयों में दीपोत्सव के लिए राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में 20 अक्टूबर को सामग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिसका वितरण किया जाएगा। दीपोत्सव 2022 के दौरान अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.54 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे। इसमें श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में 1 लाख दीप प्रज्जवलित होंगे। जिलाधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विद्यालयों और धार्मिक स्थलों में 3 लाख 54 हजार दीप प्रज्जवलित होंगे। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। पर्यटन विभाग के निर्देश के अनुसार संबंधित संस्थानों से समन्वय के लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। 

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली जिम्मेदारी
दीपोत्सव में दीए जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह की टीम दीपोत्सव को सफल बनाने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी समेत अन्य जगहों पर 20 हजार वालंटियर अनुशासित रहकर दीप जलाएंगे। प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घाटों पर 20 अक्टूबर को ही दीए पहुंच जाएंगे। 21 अक्टूबर को इन्हें बिछाने का काम शुरू होगा। 22 अक्टूबर को दीयों की गणना होगी और 23 अक्टूबर को दीए में तेल-बाती लगाया जाएगा। इसके बाद शाम को इन्हें जलाया जाएगा। 

20 हजार स्वंयसेवकों की भी लगी है ड्यूटी
नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप ने मीडिया को जानकारी दी कि दीपोत्सव के दो दिन पहले राम की पैड़ी में 20 हजार स्वंयसेवकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार दीप को बेहद खास स्वरूप में तैयार किया गया है। यह काफी देर तक जलते रहेंगे। अभी तक दीप में 30 एमएल तेल ही डाला जाता था लेकिन इस बार दियों का साइज बढ़ा हुआ है। 

रोशन होगी पूरी अयोध्या 
दीपोत्सव के अवसर पर पूरी अयोध्या को रोशन करने की तैयारी है। इस दौरान कहां कितने दीपक जलाएं जाने की तैयारी है आइए यह भी जानते है-
कनक भवन - 10 हजार
बड़ा भक्तमाल रामघाट- 8 हजार
मणिराम छावनी- 8 हजार 
श्रीरामवल्लभाकुंज- 6 हजार
बड़ा जानकी घाट- 6 हजार
हनुमानगढ़ी- 5 हजार
सुग्रीव किला/पर्वत- 5 हजार
मणि पर्वत- 2 हजार
राज सदन और लक्ष्मण टीला- 5-5 हजार 
अशर्फी भवन- 4 हजार
दशरथ महल बड़ी जगह और श्री राम मन्त्रार्थ मण्डपम- 8-8 हजार 
भरतकुण्ड- 25 हजार 
दिगम्बर अखाड़ा- 3 हजार 
राजा दशरथ की समाधि स्थल - 10 हजार 
गिरिजाकुण्ड- 2 हजार 
राम कचहरी- 3 हजार 
गुप्तारघाट- 20 हजार 
राधा कृष्ण मंदिर टेढ़ीबाजार- 2 हजार 
पत्थर मंदिर अयोध्या- 2 हजार 
चित्रगुप्त मंदिर- 2 हजार 
हनुमान गुफा मंदिर- 2 हजार 
छोटी देवकाली मंदिर- 2 हजार 
बड़ी देवकाली मंदिर- 4 हजार 
श्री सांई मंदिर चौदह कोसी अयोध्या- 2 हजार 
इसके अलावा रंग महल मंदिर में 2 हजार, राजा राज रत्न सिंहासन मंदिर 2 हजार, शिव मंदिर रामघाट में 2 हजार, ठाकुर विजय राघव कुंज गोलाघाट में 1500, सुतीक्षण आश्रम अयोध्या में 1 हजार, खडेश्वरी मंदिर में 1500, गुरुद्वारा नजर बाग में 5 हजार, रामलाल भवन मंदिर स्वर्गद्वारा में 2 हजार, विभिषण कुण्ड में 3 हजार, अष्टभुजा माता मंदिर में 5 हजार, सरयू लेवशशि हनुमान मंदिर में 2 हजार, दन्तधवन कुण्ड में 5 हजार, सीय राम जानकी किला लक्ष्मण घाट में 5 हजार, सुतीक्षण आश्रम में 1 हजार दीप रोशन होंगे। 

PM मोदी के आगमन से पहले रामनगरी में ATS कमांडो होंगे तैनात, सुरक्षा को लेकर किए जा रहे ये खास इंतजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Murder: 'बकरे की कुर्बानी देखी और बच्चे की चढ़ा दी बलि, वजह रोंगटे खड़े कर देगी
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम