चौधरी अजित सिंह का निधनः राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने क्या कुछ कहा

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठाई। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी  शोक संवेदनाएं।-रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति 
 

Asianet News Hindi | Published : May 6, 2021 6:32 AM IST / Updated: May 06 2021, 12:52 PM IST

नई दिल्ली।  आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे थे। चौधरी अजित सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।  उनके निधन पर देश के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया   

-राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठाई। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी  शोक संवेदनाएं।-रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति 

-पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!-नरेंद्र मोदी,पीएम 

-चौधरी अजित सिंह के देहांत पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि किसान वर्ग ने एक सच्चा हितेषी खो दिया। किसानों के लिए उनका संघर्ष व खेतिहर के लिए विशेष योगदान देश सदैव याद रखेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।-  सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

-पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह हमेशा किसानों के हितों के लिए आगे रहे। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति। -अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री 

-चौधरी अजीत सिंह के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक हैं। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनता और ज़मीन से जुड़े रहे। साथ ही  किसानों, मज़दूरों एवं अन्य निर्बल वर्गों के हितों के लिए संघर्ष भी करते रहे। उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।ॐ शान्ति!- राजनाथ सिंह,केंद्रीय रक्षा मंत्री

-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।-योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

-राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।- राहुल गांधी

-किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम यूपी 

-राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन से दुखी हूं। वो गरीबों, मज़दूरों, ग्रामीणों और किसानों की बेहतरी को लेकर सदैव फ़िक्रमंद रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।-लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम

-मैं बहुत दु:खी हूं कि अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया।-सुब्रमण्यम स्वामी 

-राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।-ज्योतिरादित्य सिंधिया

Share this article
click me!