इस हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने नाड़े से लगाई फांसी, 50 हजार का था इनामी

Published : Sep 25, 2019, 04:09 PM IST
इस हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने नाड़े से लगाई फांसी, 50 हजार का था इनामी

सार

हाई सिक्योरिटी वाले सेंट्रल जेल नैनी में मंगलवार रात एक कैदी ने लोवर के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का नाम प्रिंस अग्रवाल था, जो कि 50 हजार रुपए का इनामी थी। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी वो कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है।

प्रयागराज (Uttar Pradesh). हाई सिक्योरिटी वाले सेंट्रल जेल नैनी में मंगलवार रात एक कैदी ने लोवर के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का नाम प्रिंस अग्रवाल था, जो कि 50 हजार रुपए का इनामी थी। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी वो कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है।

क्या है पूरा मामला
23 साल का प्रिंस उर्फ समर ज्ञानी आगरा का रहने वाला था। यूपी एसटीएफ ने उसे बीते 10 सितंबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया था। वो 7 अक्टूबर 2018 को सेंट्रल जेल नैनी से फरार हो गया था। उस पर करीब एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक हरि बक्श सिंह ने बताया, प्रिंस को 12 सितंबर 2018 को नैनी जेल में चोरी के आरोप में बंद किया गया था। करीब 25 दिन बाद 7 अक्टूबर 2018 को वो यहां से फरार हो गया। जिस दिन वो फरार हुआ उस दिन उससे मिलने पत्नी और ससुराल के लोग जेल आए थे। ससुराल वालों से मिलने के बाद दौरान करीब 72 मिनट में उसने जेल से फरार होने की योजना बना ली थी।
 
गिरफ्तारी से 6 महीने पहले की थी लव मैरिज 
बता दें, प्रिंस ने साल 2018 में गिरफ्तारी से 6 महीने पहले ही पंजाबी लड़की सिमरन कौर से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पत्नी सिमरन जब उससे मिलने आए तब भी वह सिर्फ यही सफाई दे रहा था, वह चोर नहीं है। उसे फर्जी फंसाया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका