कांग्रेस पर भड़की उमा भारती बोलीं, जिन्ना की तरह ही नफरत फैला रहे प्रियंका और राहुल गांधी

Published : Jan 12, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : Jan 12, 2020, 12:49 PM IST
कांग्रेस पर भड़की उमा भारती बोलीं, जिन्ना की तरह ही नफरत फैला रहे प्रियंका और राहुल गांधी

सार

सब जानते हैं कि अब भारत का भौगोलिक बंटवारा नहीं हो सकता। इसलिए कांग्रेसी, सपाई व वामपंथी दल भावनात्मक के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।  

ललितपुर (Uttar Pradesh)। एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, जो काम जिन्ना ने देश के विभाजन के वक्त किया था आज वही काम अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी कर रहे हैं। वे संशोधन नगारिकता कानून बिल पर भ्रम फैला रहे हैं। दोनों नए जिन्ना हैं तथा भारत में जहरीला भावनात्मक विभाजन कर रहे हैं, जो हम नहीं होने देंगे।

तब थे नेहरू अब हैं पीएम मोदी
उमा भारती ने कहा कि 1947 में जो हालात देश में जिन्ना ने पैदा कर दिया था। बस अंतर इतना है कि यह समय 1947 नहीं है, यह वर्ष 2019 है। उस समय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे, इस समय नरेंद्र मोदी हैं।

इस तरह देश को बांटने का हो रहा प्रयास
उमा भारती ने कहा कि जब पाकिस्तान बना था, उस समय यह तय हो गया था कि भारत में किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। भारत ने कहा था कि सर्वधर्म राष्ट्र का निर्माण करेंगे। सब जानते हैं कि अब भारत का भौगोलिक बंटवारा नहीं हो सकता। इसलिए कांग्रेसी, सपाई व वामपंथी दल इमोशनल तरीके से देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

नागरिकता देने का है यह बिल
उमा भारती ने कहा कि नागरिका संशोधन बिल नागरिकता छीनने का बिल नहीं, नागरिकता देने का बिल है। इस बिल के बारे में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और देश में बटवारे के हालात पैदा कर दिए।

सोनिया गांधी पर भी किया हमला
उमा भारती ने कहा कि क्या हम लोगों में से किसी ने कहा है कि सोनिया गांधी के पिता इटली में मुसोलिनी की सेना में एक सैनिक थे, हालांकि उन्होंने आगे अपनी बात को संभालते हुए कहा कि जब से वे (सोनिया गांधी) हमारी बहू बनीं और हमारे देश में शादी की, तब से हम दिल से उनका सम्मान करते हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12.5 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ तक, यूपी की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक छलांग!
योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: गो माता के लिए इको-थर्मल कंबल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार