Inside Story: यूपी चुनाव में कानपुर की सीटों पर प्रियंका गांधी का रोड शो, जानिए कितना बदलेगा सियासी समीकरण

Published : Feb 16, 2022, 06:26 PM IST
Inside Story: यूपी चुनाव में कानपुर की सीटों पर प्रियंका गांधी का रोड शो, जानिए कितना बदलेगा सियासी समीकरण

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर की चार विधानसभा सीटों पर शोड शो और जनसभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रोड शो से चारों विधानसभा सभाओं में कितना फर्क पड़ेगा।

सुमित शर्मा

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड की तरफ रुख किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को कानपुर के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी कानपुर की चार विधानसभा सीटों पर शोड शो और जनसभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रोड शो से चारों विधानसभा सभाओं में कितना फर्क पड़ेगा। इन सीटों पर कितने सियासी समीकरण बोलेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ और गोविंद नगर सीट पर रोड शो और जनसभाएं करेंगी। इन चारों में सीटों पर कांग्रेस की क्या स्थ्ति है, और किस पार्टी के नेता कांग्रेस प्रत्याशी को कितनी टक्कर दे रहे हैं। यदि कानपुर के राजनीतिक पंडितों की माने तो कानपुर की तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी अच्छा चुनाव लड़ रही है। विपक्ष को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है।

किदवई नगर विधानसभा सीट (215)
किदवई नगर विधानसभा सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। किदवई नगर सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है। विधानसभा चुनाव 2012 के चुनाव में हुए परिसीमन के बाद किदवई नगर सीट अस्तित्व में आई थी। गोविंद नगर सीट से टूटकर किदवई नगर विधानसभ सीट बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस से अजय कपूर विधायक बने थे। इससे पहले अजय कपूर गोविंद नगर सीट से दो बार विधायक रह चुके थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के महेश त्रिवेदी ने हराया था।

किदवई नगर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। बीजेपी ने एक बार फिर से महेश त्रिवेदी पर भरोसा जताया है, और उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय कपूर और बीजेपी के महेश त्रिवेदी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रियंका गांधी के रोड शो और जनसभा से पार्टी के पक्ष में माहौल जरूर बनेगा। वहीं बीजेपी की तरफ से इस सीट पर एक भी स्टार प्रचारक जनसभा या फिर रोड शो के लिए नहीं आया है।

गोविंद नगर विधानसभा सीट (212)
गोविंद नगर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है बीते दो विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है।  2012 से 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सत्यदेव पचौरी को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी बनाया था। सत्यदेव पचौरी ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री को हराकर सांसद बने थे।

सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद गोविंद नगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी के सुरेंद्र मैथनी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराया था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने अपने जीते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी को टिकट दी है। प्रियंका गांधी की जनसभा और रोड शो पार्टी के पक्ष महौल बनेगा। करिश्मा ठाकुर प्रियंका गांधी की करीबी भी मानी जाती थी। करिश्मा ठाकुर डीयू में एनएसयूआई से राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं।

सीसामऊ विधानसभा सीट (213)
सीसामऊ विधानसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट से एसपी के इरफान सोलंकी पिछले एक दशक से विधायक हैं। मोदी लहर में भी बीजेपी सीसामऊ नहीं जीत पाई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस ने इस सीट पर एसपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइंन करने वाले हाजी सोहेल अहमद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं एसपी ने एक बार फिर से इरफान सोलंकी उतारा है। वहीं बीजेपी ने एमएलसी सलिस विश्नोई को उतारा है।

सीसामऊ सीट पर मुस्लिम वोट यदि बटता है, तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलने वाला है। प्रियंका गांधी इस क्षेत्र में रोड शो कर पार्टी हाजी सोहेल अहमद के पक्ष मतदान करने की अपील करेंगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भी इस सीट पर बहुत मजबूत स्थिति में है।

आर्यनगर विधानसभा सीट (214)
आर्यनगर विधानसभा सीट पर हिंदू और मुस्लिम की मिलीजुली आबादी है। आर्यनगर क्षेत्र में यूपी की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है, बिरहाना रोड पर जूलरी की शॉप हैं, नौघड़ा की मार्केट है। इसे कानपुर की आर्थिक मंडी भी कहा जाता है। विधानसभा चुनाव 2017 में एसपी के अमिताभ वाजपेई ने बीजेपी के तीन बार के विधायक सलिल विश्नोई को हराया था। विधानसभा चुनाव 2022 में एसपी से अमिताभ वाजपेई मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने सुरेश अवस्थी को टिकट दी है। कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल पर भरोसा जताया है।

प्रियंका गांधी के रोड शो के सहारे प्रमोद जायसवाल आर्यनगर सीट से जीत दर्ज करना चाहते हैं। लेकिन मुस्लिम वोटर किसके साथ जाएगा, ये कह पाना मुश्किल है। लेकिन वोट बैंक जिसके साथ भी गया, उसकी जीत पक्की मानी जा रही है। 

यूपी चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किन दिग्गजों को मिला टिकट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त
योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम