
हमीरपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौदहा कस्बे में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट अपील की। रोड शो के दौरान कार की छत पर सवार होकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने जमकर उनपर पुष्प वर्षा की। प्रियंका ने भी समर्थकों के ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर तहसील मार्ग पर समाप्त हुआ।
ज्यादातर यहीं होते हैं रोड शो
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में रोड शो कर वोट मांगे। आपको बता दें कि हमीरपुर सदर सीट का मौदहा कस्बा 10 साल पहले मौदहा विधानसभा के नाम से जाना जाता था। हालांकि दो जिलों के बंटवारे के बाद यह विधानसभा खत्म हो गई। सदर सीट आज भी अखाड़ा बनी हुई है और ज्यादातर वीआईपी नेताओं के रोड शो यहीं पर होते हैं। सोमवार को जब प्रियंका गांधी यहां पहुंची तो उनकी झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। खासा संख्या में लोगों का हुजूम यहां देखा गया।
प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लंबे समय से तैयारी की गई थीं। साफतौर पर कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी के रोड शो के लेकर यह उत्साह देखने को भी मिला। वहीं प्रियंका ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अपने नेता को खुद के बीच पाकर कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था।
UP Election Info: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।
यूपी चुनाव में मतदान करने आया युवक अचानक हुआ बेहोश, 1 घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
मुरादाबाद में ग्रामीणों ने किया यूपी चुनाव का बहिष्कार, मतदान स्थल पर पसरा सन्नाटा
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।