कांग्रेस की हार के सवाल पर हाथ जोड़कर निकल गईं प्रियंका, 66 प्रत्याशियों में 63 की जमानत हुई है जब्त

Published : Feb 12, 2020, 11:54 AM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 12:10 PM IST
कांग्रेस की हार के सवाल पर हाथ जोड़कर निकल गईं प्रियंका, 66 प्रत्याशियों में 63 की जमानत हुई है जब्त

सार

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस ने 66 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 63 की जमानत जब्त हो गई। यहां तक की जिन सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार किया था वहां भी कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं जीत सके।

वाराणसी (Uttar Pradesh)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज आजमगढ़ और वाराणसी के दौरे पर हैं। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका से दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन से संबंधित कई प्रश्न मीडियाकर्मियों ने किया, लेकिन प्रियंका जवाब दिए बगैर केवल हाथ जोड़ते हुए सीधे गाड़ी में बैठ गईं और आजमगढ़ के लिए निकल गईँ। वहां बिलरियागंज में करीब डेढ़ घंटे रहेंगी। सीएए का विरोध करने वाली महिलाओं के बीच दोपहर एक से ढाई बजे तक रहने के बाद वाराणसी लौटेंगी। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

66 में 63 प्रत्याशियों की जमानत हुई है जब्त
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस ने 66 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 63 की जमानत जब्त हो गई। यहां तक की जिन सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार किया था वहां भी कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं जीत सके।

आजमगढ़ में करेंगी महिलाओं से मुलाकात
प्रियंका गांधी बिलरियागंज कस्बा के अयूब नगर मोहल्ला निवासी सलमान के हाते में महिलाओं से मुलाकात करेंगी। करीब 25 से 30 मुलाकात करने वाली महिलाओं की अभी तक सूची बनायी गई है। प्रशासन का प्रयास होगा कि मिलने वाली महिलाओं की पहले से जो सूची निर्धारित हो उसी से मुलाकात कराई जाए।

यह था मामला
बिलरियागंज कस्बा में पांच फरवरी को सीएए व एनआरसी के विरोध में मौलाना अली जौहर पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के धरने पर बैठने के दौरान बवाल हो गया था। उसी मामले में मौलाना ताहिर मदनी समेत बीस लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। 35 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपित नुरुल हुदा, ओसामा व मिर्जा शाह आलम बेग की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जिले का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया।

अखिलेश यादव के खिलाफ कांग्रेस ने किया था पोस्टरवार
कांग्रेस एवं सपा भी एक दूसरे को निशाने पर लिए हुईं हैं। जिले के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज पहले ही भेज चुके हैं। कांग्रेस भी ऐसा कर चुकी है। साथ ही अखिलेश लापता है के पोस्टर तक शहर में कांग्रेस की ओर से चस्पा कराए गए थे। बता दें कि दोनों दलों के लोग जेल में निरुद्ध लोगों से मिल भी चुके हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
UP Election Survey 2027: यूपी में फिर खिलेगा कमल? सर्वे में योगी सरकार की वापसी के संकेत, जानें किसे कितने वोट